Jio Phone वालों जश्न मनाओ, फेसबुक के बाद आपके फोन में WhatsApp भी चलेगा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 22 Mar 2018 09:11 AM IST
jio phone new feature: Now use WhatsApp on your reliance Jio phone

    अगर आप भी जियो फोन यूजर हैं और आपको अपने फोन में WhatsApp ना चला पाने का गम है तो आपके लिए इससे बड़ी कोई खबर नहीं हो सकती है, क्योंकि जल्द ही आपके फोन में भी व्हाट्सऐप चलेगा। इसके लिए व्हाट्सऐप का स्पेशल ऐप तैयार किया जा रहा है जो KAIOS पर चलेगा। गौरतलब है कि जियो फोन में काई ऑपरेटिंग सिस्टम है। बता दें कि इससे पहले जियो फोन के लिए फेसबुक ऐप लॉन्च हो गया है जिसे जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    इसकी जानकारी व्हाट्सऐप के फीचर को ट्रैक करने वाले wabetainfo ने ट्वीट करके दी है। ट्वीट में ब्लॉग का लिंक दिया गया है जिसमें कहा गया है कि ब्लैकबेरी और विंडोज फोन को सपोर्ट बंद करने के बाद कंपनी अब जियो फोन पर व्हाट्सऐप के लिए काम कर रही है। हालांकि इसकी जानकारी नहीं है कि कंपनी कब व्हाट्सऐप ऐप को रिलीज करेगी। अगर ऐसा हुआ तो हाल ही में लॉन्च हुए नोकिया 8110 4जी में भी व्हाट्सऐप का सपोर्ट मिलेगा क्योंकि इस फोन में भी काई ऑपरेटिंग सिस्टम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें