WhatsApp Update: आ रहा है नया फीचर, 90 दिन बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे मैसेज
WhatsApp के इस नए फीचर की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है। WaBetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक नए फीचर की टेस्टिंग फिलहाल एंड्रॉयड पर हो रही है। नए अपडेट को लेकर WaBetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

विस्तार
व्हाट्सएप ने कुछ महीने पहले मैसेज डिसअपेयरिंग फीचर पेश किया है जिसके बाद व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज 7 दिनों बाद अपने आप डिलीट हो जाते हैं, लेकिन अब कंपनी इसे विस्तार देने की तैयारी कर रही है। WhatsApp के मैसेज डिसअपेयरिंग के लिए अब 90 दिनों का समय मिलेगा यानी सीधे शब्दों में कहें तो 90 दिनों बाद आपके द्वारा भेजे गए मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएंगे।
WhatsApp के इस नए फीचर की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है। WaBetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक नए फीचर की टेस्टिंग फिलहाल एंड्रॉयड पर हो रही है। नए अपडेट को लेकर WaBetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। नए अपडेट को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.21.17.16 पर देखा जा सकता है।
WhatsApp पिछले कई महीनों से लगातार नए-नए फीचर पर काम कर रहा है। हाल ही में व्हाट्सएप ने View Once फीचर पेश किया है जिसके बाद एक बार मैसेज देख लाने के बाद फोटो गायब हो जाएंगे। इसके अलावा व्हाट्सएप एक और नए फीचर पर काम कर रहा है जिसे स्मार्ट स्विच नाम दिया गया है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स एंड्रॉयड और आईओएस में अपने अकाउंट को स्विच कर सकेंगे। इसके जरिए चैट का बैकअप भी लिया जा सकेगा।
व्हाट्सएप ने हाल ही में वेब वर्जन के लिए मल्टीपल डिवाइस का सपोर्ट जारी किया है यानी आप अपने एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को चार अलग-अलग लैपटॉप या डेस्कटॉप कर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप वेब में जल्द ही नया अपडेट मिलने वाला है जिसके बाद वेब वर्जन पर व्हाट्सएप के इस्तेमाल के लिए फोन का इंटरनेट से कनेक्ट रहना जरूरी नहीं होगा।