रक्षाबंधन 2021: स्नैपचैट ने पेश किए खास एआर लेंस और सेलीब्रेटरी स्टिकर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 Aug 2021 05:11 PM IST
सार

बिटमोजी स्टिकर्स और राखी एक्सक्लूसिव एआर लेंसेस को खास तौर पर रक्षाबंधन के लिए भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। राखी लेंसेस से स्नैपचैटर्स वर्चुअल तरीके से राखी बांध सकते हैं।

विज्ञापन
Snapchat Raksha Bandhan special unique AR Lens and celebratory stickers launched in India
Snapchat Raksha Bandhan - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट ने हाल ही में 15 अगस्त के खास मौके पर इंडिया गेट पर अपना नया और पहला लैण्डमार्कर लेंस पेश किया था और अब कंपनी ने रक्षाबंधन के खास मौके पर बिटमोजी स्टिकर्स और राखी एक्सक्लूसिव एआर लेंसेस पेश किए हैं। बिटमोजी स्टिकर्स और राखी एक्सक्लूसिव एआर लेंसेस को खास तौर पर रक्षाबंधन के लिए भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। राखी लेंसेस से स्नैपचैटर्स वर्चुअल तरीके से राखी बांध सकते हैं।

    आज जब पूरी दुनिया में तमाम काम वर्चुअल तरीके से और वर्क फ्रॉम हो रहे हैं, ऐसे में स्नैपचैट ने भी अनोखे स्टाइल में एआर लेंस के जरिए वर्चुअल राखी बांधने की सुविधा दी है। इसके अलावा स्नैप का नया सेलीब्रेटरी लेंस खासतौर पर शुभकामनाओं के लिए डिजाइन किया गया है।

    विज्ञापन

    बता दें कि स्नैपचैट ने स्वतंत्रता दिवस के लिए #MeraBharatMahan कैंपेन भी शुरू किया था। कंपनी के एक बयान के मुताबिक हर दिन औसतन 200 मिलियन से ज्यादा स्नैपचैटर्स एआर से जुड़ते हैं और 2 लाख से ज्यादा क्रिएटर्स कम्युनिटी के लिए एआर लेंसेस बनाने के लिए लेंस स्टूडियो का इस्तेमाल करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें