WhatsApp: आ रहा है अब तक का सबसे खास फीचर Imagine, एआई से चुटकियों में बना सकेंगे फोटो
WhatsApp अब मेटा एआई के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसके आने के बाद WhatsApp पर एआई से इमेज बनाना चुटकियों का खेल होगा।

विस्तार
WhatsApp अब एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसके आने के बाद आप मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग को थैंक्यू कहेंगे। WhatsApp अब मेटा एआई के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसके आने के बाद WhatsApp पर एआई से इमेज बनाना चुटकियों का खेल होगा।
WhatsApp लंबे समय से अपने यूजर्स के लिए एआई फीचर्स पर काम कर रहा है। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि जल्द ही एआई से WhatsApp प्रोफाइल फोटो बनाने का ऑप्शन मिलेगा। अब कंपनी की प्लानिंग मेटा एआई को व्हाट्सएप में नए तरीके से इंटिग्रेट करने की है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp जल्द ही एक शॉर्टकट बटन मिलेगा जिसकी मदद से यूजर्स एआई इमेज बना सकेंगे।
WhatsApp के इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.12.4 पर हो रही है। इस बटन का नाम इमेजिन हो सकता है। इस बटन का फायदा यह होगा कि बिना लंबा प्रॉम्प्ट दिए ही यूजर्स एआई की मदद से तस्वीरें बना सकेंगे। WhatsApp के इस नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। यह फीचर उन्हें भी नजर आ रहा है जिनके पास पहले से ही Meta AI है।
- Social Media: युवाओं का मानिसक स्वास्थ्य बिगाड़ रहा सोशल मीडिया, एक घंटे का ब्रेक करेगा रिफ्रेश
- AC Tips: तापमान पहुंचा 50 डिग्री, क्या आपका एसी भीषण गर्मी झेल सकता है? जानें डिटेल
- Apple TV: अब एंड्रॉयड यूजर्स भी कर सकेंगे एपल टीवी एप का इस्तेमाल, जानें सब्सक्रिप्शन प्लान
- WhatsApp Group Scam से बच गए तो सब चंगा है