AC Tips: तापमान पहुंचा 50 डिग्री, क्या आपका एसी भीषण गर्मी झेल सकता है? जानें डिटेल
गर्मी का प्रकोप इतना ज्यादा हो गया है कि हर कोई सिर्फ एसी के भरोसे है। ऐसे में अगर सही से काम ही नहीं करे तो, ऐसे में जानिए क्या एसी 50 डिग्री की गर्मी सहन कर सकता है। क्या हैं एसी की कूलिंग के टिप्स।

विस्तार
देशभर में तापमान का कहर देखने को मिल रहा है। गर्मी का सितम इतना ज्यादा हो गया है कि पारा 50 डिग्री के पार चला गया है। ऐसे में एयर कंडीशनर की क्षमता भी कम पड़ रही है। हालांकि, इसके बाद भी एसी निर्माता बेहतर कूलिंग और गर्म मौसम में ठंडी कूलिंग देने का दावा कर रहे हैं। विज्ञापनों में एसी की अच्छी क्षमता को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एसी भीषण गर्मी में भी बेहतर कूलिंग दे सकता है।
क्या एसी भीषण गर्मी में भी अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करता है। यह समझने के लिए जानना जरूरी है कि एसी कैसे काम करता है। एसी की कूलिंग क्षमता को ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स यानी बीटीयू में मापा जाता है। इस तरह से 1.5 टन के एसी को 18000 रेटिंग मिलती है। जब भी बाहर का तापमान एसी की क्षमता से बाहर हो जाता है तो एसी अंदरुनी जगह पर कूलिंग कम करता है। वहीं, अगर एसी से ज्यादा बड़ी जगह को ठंडा करवाने की कोशिश की जा रही है तो भी एसी हांफने लगता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसी के पुराने मॉडलों में भारी कम्प्रेसर मिलता है। यही वजह है कि इनकी कूलिंग क्षमता बेहतर होती है। इन कम्प्रेसर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये कूलिंग पर ज्यादा ध्यान देते हैं, बिजली की खपत पर कम फोकस करते हैं। ऐसे में इस तरह के एसी अधिक गर्म तापमान में बेहतर ढंग से कूलिंग देते हैं। दूसरी तरफ मॉर्डन एसी में बिजली की खपत पर ज्यादा ध्यान देते हैं। मगर यह बेहतर कूलिंग के मामले में कमजोर साबित होते हैं।