WhatsApp: व्हाट्सएप ने आईओएस यूजर्स को दी बड़ी खुशखबरी, जानें पासकी फीचर की सारी डिटेल
लोकप्रिय चैटिंग एप व्हाट्सएप लगातार अपने एप में सुधार कर रहा है। प्लेटफॉर्म ने हाल ही में आईओएस यूजर्स को एक बड़ी खबर दी है। कंपनी ने आईफोन यूजर्स के लिए पासकी फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है।

विस्तार
आज के समय में कनेक्टिविटी के लिए एक से बढ़कर एक एप मौजूद हैं। ऐसे में मेटा के अधीन आने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप चैटिंग के लिए काफी प्रचलित है। मेटा समय-समय पर इस एप में कई शानदार अपडेट लाता रहता है। ऐसे में व्हाट्सएप ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा की है। व्हाट्सएप के इस नए अपडेट से यूजर्स को पहले से ज्यादा सेफ्टी मिलेगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने ऐलान करते हुए कहा कि वह आईओएस यूजर्स के लिए पासकी फीचर्स को रोलआउट करना शुरू कर रहा है। आगे पढ़ें इसकी पूरी डिटेल।
पासकी फीचर की मदद से यूजर्स की वेरिफिकेशन और अधिक आसान होने के साथ ही सुरक्षित हो जाएगी।आईफोन बायोमेट्रिक क्षमता वेरिफिकेशन प्रोसेस के जरिए सिर्फ एक ही यूजर अकाउंट एक्सेस कर पाएगा। व्हाट्सएप पासकी फीचर उन क्षेत्रों में काफी उपयोगी साबित हो सकता है, जहां पर बेहद ही खराब नेटवर्क आता है या फिर नेटवर्क की समस्या है। आईओएस डिवाइस में लॉगइन करने के पुराने तरीके जैसे- एसएमएस वेरिफिकेशन कोड की जरूरत को दूर कर देगी। पासकी फीचर की मदद से वेरिफिकेशन के लिए नेटवर्क का इंतजार नहीं करना होगा।
- Android 15: सिक्योरिटी के लिए मिलेगा बड़ा फीचर, स्क्रीन शेयरिंग में शेयर नहीं कर पाएंगे पर्सनल डिटेल
- AI ने बनाई आम की ऐसी तस्वीरें, हर कोई हो गया दीवाना
- WhatsApp: जल्द मिलेगा डायलर का सपोर्ट, अनजान नंबर पर कॉल करना होगा आसान
- Android 15: एंड्रॉयड 15 को पिक्सल फोन में कैसे करें इंस्टॉल, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस