WhatsApp में आया एक शानदार और आपके काम का अपडेट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 30 Mar 2018 04:46 PM IST
WhatsApp is rolling out the new change number feature
WhatsApp

    WhatsApp हमेशा कुछ नया करने की फिराक में रहता है और अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स जारी करता है। अभी हाल ही में कंपनी की ओर से खबर मिली थी कि वह जियो फोन के लिए भी व्हाट्सऐप ऐप की टेस्टिंग कर रहा है। जल्द ही इसका अपडेट जारी किया जाएगा। वहीं अब कंपनी के ब्लॉग से जानकारी मिली है कि व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन पर नए फीचर की टेस्टिंग हो रही है। नए अपडेट के बाद व्हाट्सऐप नंबर बदलना आसान हो जाएगा।

    दरअसल व्हाट्सऐप चेंज मोबाइल नंबर फीचर में कुछ बदलाव करने जा रहा है। नए अपडेट के बाद आपके पास इसका पूरा कंट्रोल होगा कि आपका बदला हुआ नंबर कौन देख सकेगा और कौन नहीं। उदाहरण के तौर पर अपडेट के बाद अगर आप मोबाइल नंबर बदलते हैं और अपना व्हाट्सऐप नंबर भी बदलना चाहते हैं तो नंबर बदलने पर आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे जिनमें All Contacts, Contacts I have chat with और Custom शामिल हैं।

    WhatsApp में आया एक शानदार और आपके काम का अपडेट

    इनमें से अगर आप पहला विकल्प चुनते हैं तो नंबर बदल जाने की जानकारी आपके सभी दोस्तों को मिलेगी, दूसरे विकल्प में जिनके साथ आपने चैटिंग की है और तीसरे ऑप्शन पर क्लिक करके आप खुद तय कर सकते हैं कि किसे नंबर बदलने की जानकारी मिले और किसे नहीं। हालांकि यह फीचर अभी भी मौजूद है लेकिन फिलहाल इतने सारे विकल्प नहीं मिलते।

    WhatsApp में आया एक शानदार और आपके काम का अपडेट

    नंबर बदलने के बाद आपको फिर से ग्रुप ज्वाइन करने की जरूरत नहीं होगी। आप ग्रुप से बाहर नहीं होंगे। साथ ही सारे चैट का बैकअप भी आपको मिल जाएगा। नए फीचर की टेस्टिंग व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड के 2.18.97 बीटा वर्जन पर हो रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें