Apple ने जारी किया iOS 11.3 का अपडेट, ऐसे करें डाउनलोड और इंस्टॉल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 30 Mar 2018 12:37 PM IST
Apple released IOS 11.3 Update, Here how to install
ios 11.3

    Apple ने iOS 11.3 के लिए अपडेट जारी कर दिया है। अब आप आईओएस के 11.3 वर्जन को डाउनलोड कर सकते हैं। आईओएस 11.3 को iPhone, iPad और iPod Touch (6ठे जेनरेशन) के यूजर्स डाउनलोड कर सकते हैं। नए अपडेट के बाद आईफोन की बैटरी लाइफ बढ़ेगी और मौसम का भी अपडेट पहले से ज्यादा सटीक मिलेगा। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में एक बग पर मचे बवाल के बाद Apple ने iOS 11.3 का अपडेट रिलीज किया है।

    कैसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें iOS 11.3 ?

    Apple IOS 11.3 update
    Apple IOS 11.3 update

    सबसे पहले फोन की सेटिंग्स के Software Update सेक्शन पर क्लिक करें। यहां आपको अपडेट का नोटिफिकेशन मिलेगा। iOS 11.3 की साइज करीब 781MB है। वाई-फाई नेटवर्क पर ही अपडेट करें और इस बात का ख्याल रखें कि आपके फोन में बैटरी 50 प्रतिशत से ज्यादा हो या फिर चार्जिंग में लगाकर अपडेट करें।

    iOS 11.3 के अपडेट से क्या-क्या मिलेगा?

    iOS 11.3 अपडेट का सबसे ज्यादा आनंद iPhone X वाले ले सकेंगे, क्योंकि इस बार कुछ नई एनिमोजी को जोड़ा गया है जिसमें शेर, भालू और ड्रैगन जैसे एनिमोजी शामिल है। इसके अलावा आगूमेंट रियलिटी में भी अब नया अनुभव मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें