WhatsApp के आठ फीचर्स जो जल्द ही Signal में देखने को मिल सकते हैं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Jan 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp best 8 features that Signal may roll out to users soon
whatsapp vs signal - फोटो : amarujala

    कुछ महीने पहले तक व्हाट्सएप और Signal का दूर-दूर तक कोई रिश्ता नाता नहीं था लेकिन अब दोनों एक-दूसरे के बहुत बड़े प्रतिद्वंदी हो गई है। WhatsApp की नई पॉलिसी का फायदा सबसे ज्यादा Telegram और Signal एप को हुआ है, हालांकि प्राइवेसी को लेकर Signal एप का नाम ही सबसे ऊपर आ रहा है। वैसे तो तीनों एप्स में कई सारे समान फीचर्स हैं लेकिन व्हाट्सएप के मुकाबले फीचर्स के मामले में Signal काफी पीछे है।

    Custom wallpapers

    WhatsApp ने पिछले साल कस्टम वॉलपेपर फीचर लॉन्च किया था। इस फीचर का फायदा यह है कि यूजर्स चैटिंग के लिए अलग-अलग और फोन की गैलरी से किसी वॉलपेपर को सेलेक्ट कर सकता है। अब यह फीचर Signal में जल्द आने वाला है।

    विज्ञापन

    About status

    WhatsApp के प्रोफाइल सेक्शन में about का विकल्प मिलता है। व्हाट्सएप अबाउट के तौर पर ‘Available’, ‘Busy’, ‘At school’, ‘At the movies’, ‘At work’, ‘Battery about to die’, ‘Can’t talk’, ‘WhatsApp only’, ‘in a meeting’, ‘At the gym’, ‘Sleeping’ और ‘Urgent calls only’ जैसे डिफॉल्ट विकल्प मिलते हैं, जबकि Signal में ‘Speak freely’, ‘Encrypted’, ‘Free to chat’, ‘Coffee lover’, ‘Taking a break’, ‘Be kind’ और ‘Working on something new’ जैसे विकल्प मिलते हैं, लेकिन डिफॉल्ट तौर पर कुछ नहीं मिलता।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: छह फीचर्स जो Signal एप को बनाते हैं खास, Whatsapp में देखने को भी नहीं मिलेंगे

    Animated stickers

    व्हाट्सएप में एक और फीचर है और वह है Animated stickers। व्हाट्सएप का एनिमिटेड स्टीकर काफी लोकप्रिय है। कहा जा रहा है कि यह फीचर जल्द ही Signal में आने वाला है।

    Create own animated stickers

    व्हाट्सएप में आप खुद भी अपना एनिमेटेड स्टीकर बना सकते हैं लेकिन सिग्नल में फिलहाल ऐसी कोई सुविधा नहीं है, हालांकि उम्मीद है कि सिग्नल भी इस फीचर को जल्द लॉन्च करेगा।

    Low-data mode

    व्हाट्सएप में खासतौर पर लो डाटा मोड दिया गया है लेकिन सिग्नल में फिलहाल ऐसा कोई मोड नहीं है। व्हाट्सएप का लो डाटा मोड एप की सेटिंग में ‘Storage and Data’ में मिलेगा।

    Contact suggestion

    जब आप WhatsApp पर किसी से अधिक चैट करते हैं तो व्हाट्सएप आपको ऐसे लोगों के बारे में सजेशन देता है, लेकिन सिग्नल में यह फीचर नहीं है।

    Download preferences

    WhatsApp में फोटो, वीडियो और अन्य फाइल को ऑटोमेटिक डाउनलोड करने का विकल्प मिलता है, लेकिन Signal में यह फीचर नहीं है, हालांकि कहा जा रहा है कि सिग्नल में भी यह फीचर जल्द लॉन्च होगा।

    Group calls

    WhatsApp एप पर आप एक साथ आठ लोगों से वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं लेकिन सिग्नल में अधिकमत पांच लोगों से बात कर सकते हैं लेकिन उम्मीद की जा रही है कि Signal में भी आठ लोगों तक ग्रुप कॉलिंग का फीचर जल्द आएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें