FAU-G मेड इन इंडिया गेम हुआ लॉन्च, प्ले-स्टोर से ऐसे करें डाउनलोड

करीब चार महीने के लंबे इंतजार के बाद मेड इन इंडिया गेम FAU-G प्ले-स्टोर पर लाइव हो गया है। ncore गेम्स ने गणतंत्र दिवस के खास मौके पर FAU-G गेम को लॉन्च किया है। FAU-G को अब गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है, हालांकि आईफोन यूजर्स को अभी लंबा इंतजार करना होगा। FAU-G का पूरा नाम फियरलेस एंड यूनाइटेड गॉर्ड्स है। आइए जानते हैं PUBG Mobile की टक्कर में लॉन्च हुए मेड इन इंडिया गेम FAU-G के बारे में विस्तार से...

प्ले-स्टोर पर लाइव होने के साथ ही FAUG गेम का लोगो बदल गया है। गेम की साइज 438एमबी है। खबर लिखे जाने तक गेम को करीब 100 लोगों ने डाउनलोड कर लिया था। प्ले-स्टोर पर फौजी गेम को 4.5 की रेटिंग मिली है। 55,784 लोगों ने गेम का रिव्यू प्ले-स्टोर पर लिखा है। गेम को एंड्रॉयड 8 या इससे ऊपर के वर्जन वाले एंड्रॉयड फोन में डाउनलोड किया जा सकता है।

प्ले-स्टोर पर दी गई जानकारी में FAU-G गेम के साथ गलवान घाटी को लेकर स्क्रीनशॉट भी अपलोड किया गया है। यह गेम गलवान घाटी हिंसा पर ही आधारित है, हालांकि यह संभावना है कि आने वाले समय में गेम के थीम में बदलाव किए जाएं। गेम के पहले मिशन का नाम गलवान मिशन है।
- Lava Z1 की पहली सेल आज, कीमत महज 4,999 रुपये, जानें फीचर्स
- गूगल और ऑस्ट्रेलिया का विवाद क्या है, भारत में क्या है स्थिति, विस्तार से समझें
- Sony Xperia कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन इसी साल होगा लॉन्च, डुअल कैमरा के साथ मिलेगी 5.5 इंच की डिस्प्ले
- Republic Day 2021: कोरोना से लड़ने में टेक्नोलॉजी का भारत में कैसे हुआ इस्तेमाल