11 सितंबर की लॉन्चिंग: Nokia का नया फोन हुआ लॉन्च, Lava Blaze 2 Pro भी आया मार्केट में
Nokia ने अपने नए फोन Nokia G42 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। नोकिया के इस फोन में स्नैपड्रैग 480+ प्रोसेसर दिया गया है। नोकिया के अलावा लावा ने अपने एक फोन को भारत में पेश किया है। घरेलू कंपनी Wings ने अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है।

विस्तार
Nokia ने अपने नए फोन Nokia G42 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। नोकिया के इस फोन में स्नैपड्रैग 480+ प्रोसेसर दिया गया है। नोकिया के अलावा लावा ने अपने एक फोन को भारत में पेश किया है। घरेलू कंपनी Wings ने अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है।
Nokia G42 5G की स्पेसिफिकेशन

Nokia G42 5G में एंड्रॉयड 13 दिया गया है और कंपनी ने दो साल तक एंड्रॉयड वर्जन अपडेट का वादा किया है। साथ में सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेगा। Nokia G42 5G में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और पीक ब्राइटनेस 560 निट्स है।
डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। इसमें स्नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। रैम को 11 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो Nokia G42 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है और अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के हैं। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
कनेक्टिविटी के लिए Nokia G42 5G में 5G, GPS, USB Type-C पोर्ट, ब्लूटूथ 5.1 और Wi-Fi 802.11 के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP52 की रेटिंग मिली है। Nokia G42 5G में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 20W की फास्ट चार्जिंग भी है।
Lava Blaze 2 Pro की स्पेसिफिकेशन

घरेलू कंपनी लावा ने अपने फोन Lava Blaze 2 Pro को लॉन्च किया है। Lava Blaze 2 Pro के साथ एंड्रॉयड 12 है। इसमें 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है जिस पर 2.5D कर्व्ड ग्लास है और 90Hz का रिफ्रेश रेट है।
Lava Blaze 2 Pro में Unisoc T616 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। रैम को 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। लावा के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के हैं। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Lava Blaze 2 Pro में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की वायर चार्जिंग भी है। Lava Blaze 2 Pro में 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS, USB Type-C, 3.5mm हेडफो जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।
- खो गया है आधार कार्ड तो टेंशन ना लें, घर बैठे मिल जाएगा नया
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: अब कैंसर के इलाज में होगा AI का इस्तेमाल, माइक्रोसॉफ्ट ने की Paige के साथ साझेदारी
- Android: खतरे में देश के करोड़ों एंड्रॉयड यूजर्स, सरकार ने जारी की चेतावनी
- Dennis Austin: नहीं रहे पावरप्वाइंट के सह-निर्माता, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस