Telegram अपडेट: अब ग्रुप वीडियो कॉल में जुड़ सकते हैं 1000 लोग
Telegram ने पिछले महीने ही ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर जारी किया है। बता दें कि व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी का टेलीग्राम का काफी फायदा मिलेगा।

विस्तार
इंस्टैंट मैसेजिंग एप टेलीग्राम ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है जिसके बाद अब टेलीग्राम के ग्रुप वीडियो कॉल में 1,000 लोग जुड़ सकेंगे। Telegram ने पिछले महीने ही ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर जारी किया है। बता दें कि व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी का टेलीग्राम का काफी फायदा मिलेगा।
द वर्ज की रिपोर्ट में कहा गया है कि Telegram के ग्रुप वीडियो कॉल में 1000 व्यूअर्स जुड़ सकेंगे, हालांकि मेंबर्स के तौर पर अभी भी अधिकतम 30 लोग ही जुड़ सकेंगे। Telegram का कहना है कि वीडियो कॉल के दौरान किसी लेक्चर में व्यूअर्स के तौर पर हिस्सा ले सकेंगे।
अच्छी बात यह है कि व्यूअर्स हाई रिजॉल्यूशन में देखने का मौका मिलेगा। Telegram ने अपने एक बयान में कहा है कि यूजर्स अपना वीडियो रिकॉर्ड भी कर सकते हैं। यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान जूम करने का भी मौका मिलेगा।
बता दें कि इसी साल जून में टेलीग्राम ग्रुप वीडियो कॉल फीचर लॉन्च किया है। Telegram के इस नए अपडेट का फायदा मोबाइल और डेस्कटॉप यूजर्स उठा सकते हैं। Telegram के ग्रुप वीडियो कॉलिंग का मुकाबला फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप और एपल फेसटाइम से है। Telegram के ग्रुप वीडियो कॉल में यूजर्स को एनिमेटेड बैकग्राउंड और एनिमेटेड इमोजी का भी सपोर्ट मिलेगा। नए अपडेट में बॉट्स के लिए स्पेशल मीनू भी मिल रहा है।
Telegram के इस नए अपडेट में एक और फीचर मिलेगा और वह यह है कि आप अपने ग्रुप ऑडियो कॉल को भी वीडियो कॉल में कंवर्ट कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को ऑडियो कॉलिंग के दौरान कैमरा आइकन पर क्लिक करना होगा। वीडियो कॉल शुरू होने के बाद किसी एक ग्रुप मेंबर को पिन कर सकते हैं।
- TECNO POVA 2: 7000mAh की बैटरी वाला सबसे सस्ता फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
- Tokyo Olympics: महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में, सोशल मीडिया ने किया गर्ल्स पावर को सलाम
- अलर्ट: 27 सितंबर से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेंगे जीमेल, यूट्यूब और गूगल अकाउंट
- Friendship Day 2021: इस फ्रेंडशिप डे ट्राई करें ये पांच नए एप, शायद ही पहले सुना होगा नाम