Update: टेलीग्राम ने रोलआउट किया धांसू अपडेट, क्रिएटर्स को होगा गजब का फायदा
चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर एक कमाल का फीचर आया है। इस नए से अब कंटेंट क्रिएटर्स को बड़ा फायदा हो सकता है। आगे जानिए क्या है इसकी खास डिटेल और कैसे इसका लाभ मिलेगा।

विस्तार
बीते कुछ सालों में एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने काफी तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। टेलीग्राम लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट लेकर आ रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया कंपनी ने एक नया फीचर रोलआउट कर दिया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स आसानी से कॉम्पैक्ट बार के जरिए मिनी एप्स को मिनीमाइज किया जा सकता है। इस नए अपडेट के जरिए कंटेंट क्रिएटर्स अपने चैनल को मॉनिटाइज कर सकते हैं। क्रिएटर्स इसके लिए पैड फोटो और वीडियो का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही सर्च हैशटैग और लोकेशन का विकल्प भी पेश किया है।
टेलीग्राम यूजर्स महीने के आधार पर मिनी एप्स से प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। साथ ही सर्विस का फायदा उठाया जा सकता है। नए अपडेट के जरिए मिनी एप्स से बाहर आने का विकल्प मिलेगा। इससे पहले तक यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ता था। ऐसे में टेलीग्राम का नया अपडेट यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
अगर एप बार में नीचे की तरफ डाउन करेंगे तो बॉटम बार मिनिमाइज हो जाएगा। साथ ही दोबारा से खोलने के लिए स्क्रीन पर किसी भी एक्टिव एप पर क्लिक करना होगा। टेलीग्राम के नए फीचर के तहत अब क्रिएटर्स को काफी फायदा होगा। यूजर्स को किसी पैड फोटो या वीडियो को देखने के लिए पैसे का भुगतान करना होगा। एक बार पैसों का भुगतान कर दिया, फिर ही उस पोस्ट को देख सकेंगे।