Telegram Update: एक साथ आए कई सारे फीचर्स, सेव्ड मैसेज 2.0 भी आया
टेलीग्राम में जो नए फीचर्स आए हैं उनमें वन-टाइम वॉयस, वीडियो मैसेज, पॉज एंड रिज्यूम रिकॉर्डिंग, रीड टाइम इन प्राइवेट चैट और नई डिजाइन शामिल हैं। नए अपडेट आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए जारी किए गए हैं।

विस्तार
यदि आप भी टेलीग्राम के यूजर हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Telegram में एक साथ कई सारे फीचर्स आए हैं। नए अपडेट में सबसे खास फीचर Saved Messages 2.0 है। इसकी मदद से यूजर्स मैसेज को फिल्टर कर सकेंगे और टेक्स्ट, मीडिया या लिंक को सेव कर सकते हैं। इसके अलावा भी टेलीग्राम में कई सारे फीचर्स आए हैं।
टेलीग्राम में जो नए फीचर्स आए हैं उनमें वन-टाइम वॉयस, वीडियो मैसेज, पॉज एंड रिज्यूम रिकॉर्डिंग, रीड टाइम इन प्राइवेट चैट और नई डिजाइन शामिल हैं। नए अपडेट आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए जारी किए गए हैं।
सेव्ड मैसेज 2.0 की मदद से यूजर्स टेक्स्ट मैसेज, मीडिया और लिंक्स आदि को फॉरवर्ड कर सकेंगे। इस फीचर की मदद से किसी फॉरवर्डेड मैसेज को अलग चैट विंडो में देखा जा सकेगा। इस फीचर के तहत कॉन्टेक्ट, ग्रुप या चैनल किसी के भी मैसेज को सेव किया जा सकेगा और एप में सबसे ऊपर रखा जा सकेगा। सेव्ड मैसेज में टैग को भी एड किया गया है। अब टैग और फिल्टर में इमोजी को भी एड किया जा सकेगा।