Google Maps: गूगल मैप्स पर मिनटों में अपडेट करें एड्रेस, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 19 May 2024 04:03 PM IST
सार

अगर आप गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ये खबर काफी खास रहने वाली है। जानिए किस तरह से गूगल मैप्स पर एड्रेस को सही और अपडेट किया जा सकता है। इस खबर में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

विज्ञापन
tech tips correct addresses and pin locations on google maps
Google Maps - फोटो : Freepik

    विस्तार

    किसी अंजान जगह पर रास्ता खोजना हो तो सबसे पहले गूगल मैप्स का नाम याद आता है। अगर आप भी गूगल के मशहूर नेविगेशन एप गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी जानकारी है। कई बार देखा गया है कि गूगल मैप्स पर कोई एड्रेस गायब होता है या फिर गलत लोकेशन पिन होती है। ऐसे में गूगल मैप्स की इस परेशानी को ठीक करने के लिए अब आप भी अपना योगदान दे सकते हैं। इस दिक्कत को कंप्यूटर और एंड्रॉयड डिवाइस दोनों पर ठीक किया जा सकता है।

    • सबसे पहले कंप्यूटर पर गूगल मैप्स ओपन करें।
    • इसके बाद एड्रेस को सर्च करें।
    • सुझाव और एडिट पर क्लिक करें, फिर गलत पिन लोकेशन या एड्रेस को सेलेक्ट करें।
    • यहां पर सही एड्रेस दर्ज करें फिर पोस्ट करें।
    • कंप्यूटर पर गूगल मैप्स ओपन करें।
    • फिर मेन्यू में क्लिक करें।
    • नीचे आने पर एडिट मैप का विकल्प मिलेगा, गलत पिन लोकेशन या एड्रेस को सेलेक्ट करें।
    • फिर आप जो भी एड्रेस डालना चाहते हैं तो उसे एड करें।
    • सही एड्रेस दर्ज करने के बाद सबमिट और फिर पोस्ट करें।
    • एक से ज्यादा एड्रेस सही करने के लिए इसी प्रक्रिया को फॉलो करें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें