Update: अब Android में भी आया iPhone जैसा सेफ्टी फीचर, फैमिली और फ्रेंड्स से शेयर कर सकेंगे रियल-टाइम लोकेशन

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 28 Mar 2025 12:45 PM IST
सार

Google ने इस नए फीचर को "Find My Device" ऐप के साथ इंटीग्रेट किया है। इससे न केवल दोस्तों और परिवार के बीच की दूरी कम होगी बल्कि एक-दूसरे की सुरक्षा को लेकर चिंता भी कम हो जाएगी।

विज्ञापन
Now android phones to get location sharing feature with family and friends in find my device app
लोकेशन ट्रैकिंग - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    Android यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद Google ने एक नया "Find Fam & Friends" फीचर लॉन्च किया है, जो iPhone के "Check-in" फीचर की तरह ही काम करेगा। यह नया अपडेट सबसे पहले Google Pixel डिवाइसेज में आया है और जल्द ही इसे सभी Android यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा। इस फीचर की मदद से अब लोग अपने परिवार और दोस्तों की रियल-टाइम लोकेशन जान सकेंगे, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता कम होगी।

    इस एप में मिलेगा यह फीचर
    इस एप में मिलेगा यह फीचर - फोटो : FREEPIK

    इस एप में मिलेगा यह फीचर

    Google ने इस नए फीचर को "Find My Device" ऐप के साथ इंटीग्रेट किया है, जिसमें अब एक "People" टैब जोड़ा गया है। इस टैब की मदद से यूजर्स अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपनी लाइव और करंट लोकेशन शेयर कर सकते हैं। जब भी कोई फैमिली मेंबर ऑफिस, कॉलेज या किसी और जगह पहुंचेगा, तो यह फीचर तुरंत नोटिफिकेशन भेज देगा। इसी तरह, वापस घर आने पर भी अलर्ट मिलेगा। इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि अब किसी को बार-बार फोन कर लोकेशन पूछने या मैसेज पर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी।

    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: YouTube क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी! अब व्यूज बढ़ाने का मिलेगा मौका, जानिए क्या है नया बदलाव

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सुरक्षा और प्राइवेसी भी होगी बरकरार

    सुरक्षा और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए Google ने इसमें एक टाइमर सेट करने का ऑप्शन दिया है। इसका मतलब है कि यूजर्स तय कर सकते हैं कि वे अपनी लोकेशन कितने समय तक शेयर करना चाहते हैं। जैसे ही यह समय पूरा होगा, लोकेशन शेयरिंग अपने आप बंद हो जाएगी। इससे यह सुनिश्चित होता है कि बिना यूजर की मर्जी के कोई भी उनकी लोकेशन को ट्रैक नहीं कर पाएगा। यह फीचर खासकर माता-पिता के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि वे अपने बच्चों की मूवमेंट पर नजर रख सकेंगे और उनकी सुरक्षा को लेकर निश्चिंत रहेंगे।

    किन डिवाइसेज पर मिलेगा यह फीचर?
    किन डिवाइसेज पर मिलेगा यह फीचर? - फोटो : FREEPIK

    किन डिवाइसेज पर मिलेगा यह फीचर?

    Google ने इस फीचर को सबसे पहले अपने Pixel स्मार्टफोन्स में लॉन्च किया है और आने वाले हफ्तों में इसे दुनियाभर के सभी Android यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इससे न केवल दोस्तों और परिवार के बीच की दूरी कम होगी बल्कि एक-दूसरे की सुरक्षा को लेकर चिंता भी कम हो जाएगी। iPhone के पॉपुलर फीचर की तरह अब Android यूजर्स भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे और अपने करीबी लोगों से हमेशा जुड़े रहेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें