YouTube: क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी! अब व्यूज बढ़ाने का मिलेगा मौका, जानिए क्या है नया बदलाव

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 28 Mar 2025 12:50 PM IST
सार

YouTube Shorts: क्रिएटर्स को यूट्यूब के नए नियम से फायदा होने वाला है। अब छोटे और नए क्रिएटर्स को ज्यादा व्यूज मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

youtube changing shorts view counting system will implement systems like instagram
Youtube - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यूट्यूब शॉर्ट्स पर वीडियो डालने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उनके वीडियो पर ज्यादा व्यूज मिलेंगे, क्योंकि यूट्यूब ने व्यू काउंटिंग के सिस्टम में बदलाव करने का ऐलान किया है। यह नया नियम 31 मार्च 2025 से लागू होगा, जिससे क्रिएटर्स को अपने वीडियो की परफॉर्मेंस को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी।

    कैसे बदलेगा व्यू काउंटिंग का तरीका?

    यूट्यूब ने स्पष्ट किया है कि अब शॉर्ट्स वीडियो को कितनी बार प्ले या रिप्ले किया गया है, उसी आधार पर व्यूज काउंट होंगे। पहले की तरह यह जरूरी नहीं होगा कि वीडियो कितने सेकंड तक देखा गया है। इससे सीधा फायदा यह होगा कि क्रिएटर्स के शॉर्ट्स पर पहले की तुलना में अधिक व्यूज दिखेंगे। यह अपडेट टिकटॉक और इंस्टाग्राम रील्स की तरह व्यू काउंटिंग को अधिक लचीला बना देगा।

    यह भी पढ़ें: Bill Gates की चेतावनी: AI ले सकता है इंसानों की नौकरियां, लेकिन इन तीन क्षेत्रों पर नहीं पड़ेगा असर

    क्या क्रिएटर्स की कमाई पर पड़ेगा असर?

    क्रिएटर्स की आमदनी को लेकर भी यूट्यूब ने स्थिति साफ कर दी है। कंपनी का कहना है कि नए बदलाव से YouTube Partner Program (YPP) या मॉनेटाइजेशन सिस्टम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यानी क्रिएटर्स की कमाई के नियम पहले की तरह ही बने रहेंगे। हालांकि, नए मैट्रिक्स से उन्हें अपने वीडियो की रीच और एंगेजमेंट का बेहतर अंदाजा होगा, जिससे वे अपनी कंटेंट स्ट्रेटेजी को और मजबूत कर सकते हैं।

    यूट्यूब ने कहा है कि क्रिएटर्स को पुराने व्यूज डेटा को देखने का विकल्प भी मिलेगा। वे यूट्यूब एनालिटिक्स के एडवांस्ड मोड में जाकर पहले के व्यू काउंटिंग सिस्टम से तुलना कर सकेंगे।

    क्रिएटर्स को क्या फायदा होगा?

    क्रिएटर्स को यूट्यूब के नए नियम से फायदा होने वाला है। अब छोटे और नए क्रिएटर्स को ज्यादा व्यूज मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। शॉर्ट्स पर वीडियो को बार-बार देखने वाले यूजर्स से एंगेजमेंट ग्रोथ होगी। क्रिएटर्स अपने कंटेंट को और ज्यादा इंटरएक्टिव और आकर्षक बना पाएंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें