Gmail: अब एआई देगा आपके स्टाइल में ई-मेल का जवाब, नए फीचर पर काम कर रहा है गूगल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 04 Jun 2025 11:40 AM IST
सार

AGI के संभावित प्रभावों को देखते हुए, हसबिस ने अमेरिका और चीन से वैश्विक मानकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा, “आशा करता हूं कि कम से कम वैज्ञानिक और सुरक्षा के स्तर पर हम साझा रास्ता निकाल सकें, क्योंकि इसका असर पूरी मानवता पर पड़ेगा।”

विज्ञापन
Now AI will reply to emails in your style On gmail Google is working on a new feature
Gmail Tips - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बीमारियों का इलाज ढूंढ सकता है और जलवायु संकट को हल कर सकता है, लेकिन फिलहाल Google DeepMind के CEO डेमिस हसबिस की नजर एक ज्यादा व्यावहारिक समस्या पर है, ईमेल इनबॉक्स का बोझ कम करना। लंदन में आयोजित SXSW फेस्टिवल के दौरान अपने कीनोट में हसबिस ने बताया कि उनकी टीम एक उन्नत AI-संचालित ईमेल सिस्टम पर काम कर रही है, जिसका उद्देश्य डिजिटल पत्राचार से जुड़ी रोजमर्रा की परेशानियों को खत्म करना है।

    हसबिस ने कहा, “मैं सच में चाहता हूं कि अगली पीढ़ी का ईमेल सिस्टम हो। मैं अपनी ईमेल से छुटकारा पाने के लिए हर महीने हजारों डॉलर खर्च करने को तैयार हूं।” यह सिस्टम अपने आप सामान्य संदेशों को मैनेज करेगा, यूजर की शैली में जवाब देगा और यह तय करेगा कि किन ईमेल्स पर तत्काल ध्यान देना जरूरी है। यह एक डिजिटल पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करेगा।

    विज्ञापन

    हसबिस के अनुसार, यह टूल उन साधारण ईमेल्स को पहचान सकेगा और यूजर की भाषा व टोन में उत्तर देगा। यह कुछ आसान निर्णय भी अपने स्तर पर ले सकेगा। उन्होंने कहा, “मैं इस बात को लेकर काफी उत्साहित हूं कि AI को एक ऐसा यूनिवर्सल असिस्टेंट बनाया जाए, जो आपको अच्छी तरह समझे, आपको बेहतर सुझाव दे और रोजमर्रा के कामों से राहत दे।” हसबिस ने यह भी कहा कि टेक कंपनियों द्वारा बनाए गए ध्यान खींचने वाले एल्गोरिद्म से बचाव में भी AI सहायक हो सकता है। “हम AI को व्यक्ति की सेवा में लगा सकते हैं, ताकि वो हमारे समय और ध्यान की रक्षा कर सके,” उन्होंने जोड़ा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें