माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर को मिला मराठी समेत पांच भारतीय भाषाओं का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 Apr 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
Microsoft adds five Indian languages to Microsoft Translator to help break communication barriers
Microsoft Translator - फोटो : amar ujala

    माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ट्रांसलेटर एप और साइट में पांच भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दे दिया है। माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर में जिन नई भाषाओं का सपोर्ट मिला है उनमें गुजराती, मराठी, कन्नड़, मलयालम और पंजाबी शामिल हैं।

    माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर में इन सभी भाषाओं में रियल टाइम में अनुवाद किया जा सकता है। इन पांच नई भाषाओं के सपोर्ट के साथ माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर में कुल 10 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट हो गया है।

    विज्ञापन

    माइक्रोसॉफ्ट टांसलेटर का इस्तेमाल वेबसाइट के अलावा एंड्रॉयड और आईओएस दोनों एप पर भी किया जा सकता है। माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर में अनुवाद के लिए आर्टिफिशियिल इंटेलिजेंस और डीप न्यूरल नेटवर्क इंहैंस्ड का सपोर्ट है। माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर विंडोज के लिए भी उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फीचर्स की बात करें तो माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर टेक्स्ट, ऑडियो और फोटो से भी अनुवाद करने में सक्षम है। कंपनी जल्द ही अपने इस ट्रांसलेटर का सपोर्ट माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस और स्विफ्ट कीबोर्ड पर देने की तैयारी कर रही है।

    बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट भारत में 1998 से स्थानीय भाषाओं पर प्रोजेक्ट भाषा के तहत काम कर रही है। इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने ई-मेल सेवा को भी कई भाषाओं की भाषाओं का सपोर्ट दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें