iPhone SE 2020 vs iPhone SE 2016: एक-दूसरे से कितने अलग हैं दोनों फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 Apr 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
iPhone SE 2020 vs iPhone SE 2016: Everythings you need to know is Explaine price, specifications and more
iPhone SE 2020 vs iPhone SE 2016 - फोटो : amar ujala

    Apple ने अपना नया और सबसे सस्ता आईफोन iPhone SE 2020 लॉन्च कर दिया है। आईफोन एसई 2020 या आईफोन एसई 2 की डिजाइन 2017 में लॉन्च हुए आईफोन 8 की तरह है। आईफोन एसई 2 की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने iPhone 8 को बंद कर दिया है। iPhone SE 2 को नए प्रोसेसर A13 बायोनिक के साथ पेश किया गया है। बता दें कि यही प्रोसेसर आईफोन 11 सीरीज में भी है। तो आइए जानते हैं आईफोन एसई 2, 2016 में लॉन्च हुए आईफोन एसई से कितना अलग है?

    iPhone SE 2016
    iPhone SE 2016 - फोटो : amar ujala

    डिजाइन और डिस्प्ले

    आईफोन एसई 2 में 4.7 इंच की डिस्प्ले है, जबकिiPhone SE में 4 इंच की डिस्प्ले थी। iPhone SE 2020 का वजन 148 ग्राम है, जबकि पुराने फोन का वजन 113 ग्राम था। iPhone SE 2 में टचआईडी दी गई है जो कि होम बटन का भी काम करती है। नए आईफोन की सीरीज में iPhone SE 2020 पहला फोन है जिसमें होम बटन दिया गया है। आईफोन एसई 2 को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए आईपी IP67 की रेटिंग मिली है जबकि पुराने आईफोन एसई को यह रेटिंग नहीं मिली थी। iPhone SE 2020 ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर वेरियंट में है, जबकि iPhone SE स्पेस ग्रे, रोज गोल्ड और गोल्ड कलर वेरियंट में था। नए आईफोन में हेडफोन जैक नहीं है।

    iPhone SE 2
    iPhone SE 2 - फोटो : amar ujala

    बैटरी, सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी

    iPhone SE 2 सॉफ्वेयर के मामले में आईफोन 11 सीरीज के बराबर है। iPhone SE 2020 में ए13 बायोनिक चिपसेट है, जबकि iPhone SE में ए9 बायोनिक चिपसेट था। नए आईफोन में डुअल सिम का सपोर्ट है जिनमें से एक सिम ई-सिम है। इसके अलावा नए आईफोन में वाई-फाई 6 दिया गया है। iPhone SE 2 की बैटरी को लेकर 13 घंटे के वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। नए आईफोन में फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें