mPassport Police App: अब पासपोर्ट का पुलिस वेरिफिकेशन होगा आसान, सरकार ने लॉन्च किया नया मोबाइल एप
विदेश मंत्रालय द्वारा लॉन्च किए गए mPassport Police App की मदद से पासपोर्ट का पुलिस वेरिफिकेशन करने में समय की भी बचत होगी। अधिकारियों के अनुसार, एप की मदद से पासपोर्ट जारी करने की समय-सीमा को दस दिनों तक कम कर देगा।

विस्तार
mPassport Police App: सरकार ने शुक्रवार को पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक नया मोबाइल एप 'एम पासपोर्ट पुलिस एप' लॉन्च कर दिया है। विदेश मंत्रालय द्वारा लॉन्च किए गए इस एप की मदद से पासपोर्ट का पुलिस वेरिफिकेशन करने में समय की भी बचत होगी। अधिकारियों के अनुसार, एप की मदद से पासपोर्ट जारी करने की समय-सीमा को दस दिनों तक कम कर देगा। यानी अब पांच दिन में ही पासपोर्ट प्राप्त किया जा सकेगा।
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट जारी करने के पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को कारगर और तेज करने के लिए एमपासपोर्ट पुलिस एप पेश किया। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल यानी 16 फरवरी को को सुरक्षाबल स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के कर्मियों को 350 मोबाइल टैबलेट भी समर्पित किए। विदेश मंत्रालय के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) के अनुसार, ये डिवाइस अब पुलिस वेरिफिकेशन और जमा रिपोर्ट की पूरी प्रक्रिया को पेपरलेस बनाने में सक्षम होंगे।
दिल्ली के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अभिषेक दुबे के अनुसार, एप और डिवाइस की मदद से पासपोर्ट जारी करने की समय-सीमा को दस दिनों तक कम किया जा सकता है। पहले इस प्रक्रिया में 15 दिन का समय लगता था, जिसे अब 5 दिन में ही किया जा सकेगा। साथ ही पासपोर्ट प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी।
- iQoo neo 7 5g vs Oneplus nord 2T: 30 हजार की कीमत में कौन-सा स्मार्टफोन है बेस्ट? फीचर्स भी जानें
- कौन हैं यूट्यूब के नए CEO नील मोहन? जानें पांच दिलचस्प बातें
- Hotstar Down: कई घंटे डाउन के बाद बहाल हुआ डिज्नी प्लस हॉटस्टार, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान हुआ था क्रैश
- Twitter: ट्विटर ने दिल्ली और मुंबई ऑफिसों पर लगाया ताला, कर्मचारियों को घर से काम करने के दिए निर्देश