Jio Fiber के ग्राहकों को फ्री में मिला Zee5 का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन

रिलायंस जियो ने अपने ब्रॉडबैंड जियो फाइबर के यूजर्स को बड़ा तोहफा देते हुए Zee5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन फ्री में दे दिया है। इससे पहले हाल ही में जियो फाइबर यूजर्स को एक साल के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का फ्री सब्सक्रिप्शन मिला है।
यदि आप भी एक जियो फाइबर ग्राहक हैं तो आपको Zee5 एप में आपको जियो फाइबर सेटटॉप बॉक्स से लॉगिन करना होगा। इसके बाद आप 4,500 फिल्में और 120 ऑरिजनल शोज 12 भाषाओं में देख सकेंगे। Zee5 का सपोर्ट जल्द ही JioTV+ एप पर भी आने वाला है जो कि सभी जियो फाइबर यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
Zee5 प्रीमियम का मासिक सब्सक्रिप्शन 99 रुपये है। जी5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन जियो फाइल के सिल्वर या इससे ऊपर के प्लान वालों के लिए है। जियो के सिल्वर प्लान की मासिक कीमत 849 रुपये है।
बता दें कि पिछले सप्ताह ही जियो फाइबर ने अपने गोल्ड और इससे ऊपर के प्लान वालों को अमेजन प्राइम वीडियो का वार्षिक सब्सक्रिप्शन दिया है जिसके तहत जियो फाइबर के यूजर्स अमेजन वेबसाइट, अमेजन प्राइम वीडियो और अमेजन म्यूजिक का लाभ उठा सकेंगे।
इससे पहले एयरटेल ने भी अपने 149 रुपये और इससे अधिक का रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को Zee5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन दिया है। एयरटेल का इस ऑफर का फायदा एयरटेल थैंक्स एप के जरिए उठाया जा सकता है। यह ऑफर 12 जुलाई तक है।