Instagram: इंस्टाग्राम यूजर्स की प्राइवेसी पर खतरा, डेटा का इस्तेमाल रोकने के लिए तुरंत करें यह काम

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 03 Sep 2024 06:16 PM IST
सार

इंस्टाग्राम मेटा एआई को ट्रेनिंग देने के लिए यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल करता है। अगर आप डेटा का इस्तेमाल होने से रोकना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा। चलिए जानते हैं कि क्या है डिटेल।

instagram using personal data customers to train meta ai how to protect data
Instagram - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो इस आर्टिकल से आपको खास जानकारी मिल सकती है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर लगातार एक्टिव यूजर्स की संख्या में इजाफा हो रहा है। मेटा के अधीन आने वाला इंस्टाग्राम कुछ समय में काफी तेजी से पॉपुलर हो गया है। कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम में मेटा एआई को पेश किया गया है। प्लेटफॉर्म पर मेटा एआई के आने के बाद से यूजर एक्सपीरियंस काफी बदल गया है।

    अगर आप इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं तो आपको बता दें कि सोशल मीडिया कंपनी अपने एआई को प्रशिक्षित करने के लिए यूजर्स के फोटो और वीडियो का सहारा ले रही है। इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को है। हालांकि, अगर यूजर्स चाहे तो इसमें बदलाव भी कर सकते हैं। इसके लिए कुछ जरूरी स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइए आगे जानते हैं कि क्या है इसकी पूरी डिटेल।

    बीते कुछ समय से लोगों को डेटा की काफी चिंता होने लगी है। यही वजह है कि इंस्टाग्राम पर डेटा का इस्तेमाल होने से रोका जा सकता है। मेटा के अनुसार, इंस्टाग्राम यूजर्स की प्राइवेट चैट को एआई की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल नहीं करता है। ऐसे में यूजर्स को घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। इंस्टाग्राम पर सभी चैट्स एंड टू एंक्रिप्शन होती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें