Tech Tips: स्मार्टफोन में बहुत जल्दी भर जाती है स्टोरेज, तो काम आ सकती हैं ये तीन टिप्स

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 03 Sep 2024 11:54 AM IST
विज्ञापन
effective tips to maximise phone storage space
Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो हो सकता है कि आपको भी स्टोरेज भर जाने की शिकायत हो। अधिकतर लोगों को स्मार्टफोन में स्टोरेज कम लगती है। फोन निर्माता कंपनियां स्टोरेज के लिए काफी अच्छा स्पेस दे रही हैं, मगर इसके बाद भी स्टोरेज की परेशानी दूर नहीं होती है। दिक्कत तब होती है, जब फोन में किसी नए एप को इंस्टाल करना होता है, क्योंकि एप के लिए जगह ही नहीं होती है।

    Tech Tips
    Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    स्मार्टफोन की स्टोरेज भरने के पीछे कई सारी चीजें होती है। फोन में कई सारे जरूरी एप्स होते है। साथ ही फोटोज, वीडियो, दस्तावेज और कई फाइल्स भी होती हैं। इसके अलावा फोन में कुछ कैशे फाइल्स भी होती है, जिनकी वजह से स्पेस काफी जल्दी भर जाता है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि नए फोन में पहले से ही सिस्टम फाइल और फोन सिस्टम ने जगह घेर रखी होती है। ऐसे में अगर फोन की स्टोरेज 128 जीबी से कम है तो दिक्कत ज्यादा हो सकती है।

    Tech Tips
    Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    फोन में कई ऐसे एप होते हैं, जिनकी लोगों को जरूरत नहीं होती है, मगर इसके बाद भी फोन में इंस्टाल होते हैं। दरअसल, काफी लोग कुछ एप्स को थोड़े दिन इस्तेमाल करते हैं, इसके बाद वो एप्स डिवाइस में यूही पड़े रहते हैं। कई बार इन एप्स की क्षमता इतनी ज्यादा होती है कि इनकी वजह से फोन का काफी स्पेस भर जाता है। ऐसे में आपको डिवाइस में इस्तेमाल न होने वाले एप्स को रिव्यू करना है और जरूरत नहीं होने पर उन एप्स को फोन से अनइंस्टाल कर देना है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें