Good News: नए AI टूल पर काम कर रहा है Instagram, चुटकियों में बना सकेंगे एआई वीडियो
इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने एक रील के जरिए इस AI फीचर की झलक पेश की। इस एक मिनट की वीडियो में उन्होंने दिखाया कि यह फीचर कैसे काम करेगा। मोसेरी ने बताया कि यह टूल अभी विकास के चरण में है और इसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।

विस्तार
इंस्टाग्राम (Instagram) एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को उनके वीडियो को नए अंदाज में पेश करने का मौका देगा। यह AI-पावर्ड वीडियो एडिटिंग टूल मेटा के मूवी जेन AI मॉडल पर आधारित है। यह एक शुरुआती रिसर्च प्रोजेक्ट है, जो टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए वीडियो तैयार कर सकती है, हालांकि इंस्टाग्राम पर यह फीचर यूजर्स को वीडियो बनाने की बजाय उनकी मौजूदा वीडियो में बदलाव करने की सुविधा देगा।
- परिधानों (आउटफिट्स) को बदलना,
- बैकग्राउंड को एडिट करना,
- यहां तक कि अपने लुक्स को पूरी तरह से बदलना
इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने एक रील के जरिए इस AI फीचर की झलक पेश की। इस एक मिनट की वीडियो में उन्होंने दिखाया कि यह फीचर कैसे काम करेगा। मोसेरी ने बताया कि यह टूल अभी विकास के चरण में है और इसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।
रील में देखा गया कि यह टूल मोसेरी के कपड़ों को बदल सकता है, उनके गले में एक गोल्ड चेन जोड़ सकता है और बैकग्राउंड में स्विमिंग पूल में खेलते हुए एक हिप्पोपोटेमस को जोड़ सकता है। इसके अलावा टूल ने यह भी दिखाया कि मोसेरी को बर्फीले पहाड़ों के पास या रेगिस्तान में बिठाने जैसे प्रभाव कैसे बनाए जा सकते हैं।
- Alert: YouTube का बड़ा फैसला, अब बिना बताए डिलीट कर देगा ऐसे वीडियोज
- Ram Mandir Ayodhya: रामलला के मंदिर में एंड्रॉयड फोन पर लगी पाबंदी, क्या iPhone को हरी झंडी? यहां जानिए सबकुछ
- Fact Check: सर्व शिक्षा अभियान के नाम पर भर्ती ले रही यह वेबसाइट है फर्जी, सरकार ने दी चेतावनी
- Tech Tips: पुराना फोन बेचते समय ना करें ये गलती, होगा बड़ा नुकसान