Tech Tips: WhatsApp में ऐसे बनाएं खुद का स्टीकर, बहुत ही आसान है तरीका
फिलहाल नया अपडेट आईओएस यूजर्स के लिए आया है यानी अभी केवल आईफोन यूजर्स ही खुद से WhatsApp पर स्टीकर बना सकते हैं। यदि आपके पास भी आईफोन है तो आइए स्टीकर बनाने का तरीका जानते हैं...

विस्तार
WhatsApp ने कुछ दिन पहले ही नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद यूजर्स खुद ही अपन स्टीकर बना सकते हैं और उसे यूज कर सकते हैं। फिलहाल नया अपडेट आईओएस यूजर्स के लिए आया है यानी अभी केवल आईफोन यूजर्स ही खुद से WhatsApp पर स्टीकर बना सकते हैं। यदि आपके पास भी आईफोन है तो आइए स्टीकर बनाने का तरीका जानते हैं...
WhatsApp पर कैसे बनाएं खुद का स्टीकर?

- सबसे पहले अपने WhatsApp एप को अपडेट करें।
- अब किसी भी चैट को ओपन करें।
- अब नीचे की ओर आपको स्टीकर का ऑप्शन दिख रहा होगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपको + साइन दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
- अब आप फोन की फोटो गैलरी में पहुंच जाएंगे।
- अब उस फोटो को सेलेक्ट करें जिसका आप स्टीकर बनाना चाहते हैं।
- उस फोटो पर क्लिक करते ही स्टीकर तैयार हो जाएगा और यह स्टीकर व्हाट्सएप एप की स्टीकर गैलरी में दिखने लगेगा।
- काम की बात: बड़े काम का है यह सरकारी एप, बंद हो जाएंगे अनजान नंबर से आने वाले कॉल्स
- Research: गूगल-फेसबुक चुरा रहे एप्स से डेटा, डेटा गोपनीयता कंपनी ने किया रिसर्च, बच्चों की निजता पर खतरा
- Budget 2024: सस्ते हो सकते हैं महंगे स्मार्टफोन, सरकार कम कर सकती है कस्टम ड्यूटी
- Arc Search: क्या गूगल को भी खत्म कर देगा यह नया सर्च इंजन, AI का भी मिलता है सपोर्ट