Arc Search: क्या गूगल को भी खत्म कर देगा यह नया सर्च इंजन, AI का भी मिलता है सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 29 Jan 2024 01:56 PM IST
सार

गूगल के अलावा भी कई सारे सर्च इंजन हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता कम है। अब एक नया सर्च इंजन लॉन्च हुआ है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वह मौजूदा सर्च इंजन को खत्म कर सकता है। इस सर्च का नाम Arc Search है।

विज्ञापन
Arc Search is the new browser that combines browser search engine and also AI
Arc Search - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सर्च इंजन मार्केट में गूगल का दबदबा है। गूगल फिलहाल दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला सर्च इंजन है। गूगल के अलावा भी कई सारे सर्च इंजन हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता कम है। अब एक नया सर्च इंजन लॉन्च हुआ है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वह मौजूदा सर्च इंजन को खत्म कर सकता है। इस सर्च का नाम Arc Search है।

    क्या है Arc Search?

    Arc Search एक नया आईओएस एप है जिसे द ब्राउजर कंपनी ने पेश किया है। वैसे तो Arc Search एक ब्राउजर है लेकिन यह सर्च इंजन का भी काम करता है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन

    Arc Search पर जब आप कुछ सर्च करते हैं तो जो भी चीजें आप देखते हैं, सर्च के बाद यह ब्राउजर उनसभी पेज के लिए एक वेबपेज बनाता है जिसमें आपके सभी सर्चेज शामिल होते हैं। Arc Search के साथ एआई चैटबॉट भी मिलता है जो कि अन्य ब्राउजर के साथ नहीं मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फिलहाल यह केवल आईओएस पर ही उपलब्ध है लेकिन Arc Search जल्द ही वेब वर्जन के लिए भी लॉन्च होने वाला है। इसके साथ Arc Anywhere का भी सपोर्ट मिलेगा जो कि आपके सभी सर्चेज को एक जगह सिंक करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें