Google Photos: गूगल फोटोज में आया बड़ा अपडेट, मिला इमेज मिररिंग का फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 31 Jan 2025 04:25 PM IST
सार

Google ने अपने Photos एप में एक नया इमेज मिररिंग फीचर जोड़ा है, जिससे उपयोगकर्ता अब सीधे एप में ही अपनी तस्वीरों को फ्लिप कर सकते हैं। यह सुविधा फिलहाल केवल एंड्रॉयड संस्करण के लिए उपलब्ध है। इस अपडेट के बाद, उपयोगकर्ताओं को किसी थर्ड-पार्टी इमेज एडिटर का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होगी।

विज्ञापन
Google Photos for Android Adds Option to Flip Images Dark Mode for Desktop Reportedly Rolled Out
Google Photos - फोटो : Google

    विस्तार

    यदि आप भी Google Photos का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल ने Google Photos के लिए एक नया फीचर पेश किया है जो कि इमेज मिररिंग है, हालांकि यह फीचर लोगों को धीरे-धीरे मिल रहा है। इस फीचर के आने के बाद Google Photos पहले के मुकाबले बेहतर हो गया है। इसके अलावा Google Photos में डार्क मोड भी जल्द आने वाला है। इसकी टेस्टिंग चल रही है।

    Apple Intelligence: भारत में अप्रैल से उपलब्ध होंगे एपल के AI फीचर्स, चार नए स्टोर खोलने की भी तैयारी

    Google Photos का इमेज मिररिंग फीचर

    Google ने अपने Photos एप में एक नया इमेज मिररिंग फीचर जोड़ा है, जिससे उपयोगकर्ता अब सीधे एप में ही अपनी तस्वीरों को फ्लिप कर सकते हैं। यह सुविधा फिलहाल केवल एंड्रॉयड संस्करण के लिए उपलब्ध है। इस अपडेट के बाद, उपयोगकर्ताओं को किसी थर्ड-पार्टी इमेज एडिटर का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होगी।

    विज्ञापन

    इमेज मिररिंग कैसे करें?

    • Google Photos एप खोलें।
    • Edit आइकन पर टैप करें और फिर Crop चुनें।
    • Flip आइकन पर टैप करें और Save करें।

    हालांकि Google ने हाल ही में इस फीचर की आधिकारिक पुष्टि की है, लेकिन इसे सबसे पहले सितंबर में टिपस्टर मिशाल रहमान द्वारा देखा गया था। तब यह केवल कुछ उपयोगकर्ताओं को ही उपलब्ध था, लेकिन अब Google ने इसे सभी एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए जारी कर दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Cyber Crime: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- साइबर अपराध और डीपफेक्स भारत की सुरक्षा के लिए चुनौती

    डेस्कटॉप पर डार्क मोड

    Google Photos के डेस्कटॉप संस्करण के लिए भी डार्क मोड लॉन्च किया जा रहा है। 9to5Google के अनुसार, स्क्रीन के टॉप-राइट कॉर्नर में एक बैनर दिखाई दिया जिसमें लिखा था – "Dark mode is here! You can now apply a dark theme to Photos."

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें