गूगल मैप्स बताएगा कब उतरना है ट्रेन या बस से
विज्ञापन

गूगल मैप्स जल्द ही अपने यूजर्स को एक ऐसा फीचर देने जा रहा है। नए अपडेट के बाद यात्रा करते वक्त आपको गूगल मैप्स बताएगा कि आपका डेस्टिनेशन आ गया है। सफर में सोना आम बात है और ऐसे में कई बार हम अपने डेस्टिनेशन से भी आगे निकल जाते हैं।
ये भी पढ़ेंः बाइकर्स के लिए Google Maps में आया यह शानदार फीचर
ऐसे में मैप्स का यह फीचर डेस्टिनेशन आने से पहले ही नोटिफिकेशन भेज देगा। इसके लिए आपको ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि लॉक स्क्रीन पर भी आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि गूगल ने हाल ही में भारतीय बाइकर्स के लिए नया फीचर ऐड किया है। दरअसल गूगल मैप्स में पहले कार, फूट और ट्रेन रूट का ऑप्शन था, लेकिन टू-व्हीलर का ऑप्शन नहीं था। गूगल मैप्स का यह फीचर ऐप के एंड्रॉयड वर्जन v9.67.1 में मिल रहा है। गूगल ने इस फीचर को मोटरसाइकल मोड नाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन