Twitter लाया एक और नया फीचर, जी भर कर करें ट्वीट

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 Dec 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
Twitter launched tweetstorms feature called threads for more tweet
Twitter launched tweetstorms feature called threads for more tweet

    Twitter घाटे से उबरने के लिए लगातार नए-नए प्रयोग कर रहा है।

    अभी हाल ही में उसने ट्वीट के लिए 140 कैरेक्टर की लिमिट और डिस्प्ले नेम में 20 कैरेक्टर की लिमिट को बढ़ाते हुए क्रमशः 280 कैरेक्टर और 50 कैरेक्टर किया है। वहीं अब ट्विटर ने नया फीचर Tweetstorm लॉन्च कर दिया है। यह फीचर उन लोगों के लिए तोहफा साबित होगा जो एक साथ कई सारे ट्वीट करते हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Airtel 4G हॉटस्पॉट की कीमत हुई 1,000 रुपये से भी कम

    ट्विटर ने Tweetstorm टर्म का यूज चेन ट्वीट के लिए किया है। अब ट्वीट करते समय ट्वीट वाले बटन के बाईं ओर एक+ का बटन दिखेगा जिसपर क्लिक करके आप एक चेन से कई सारे ट्वीट कर सकेंगे। इस फीचर की टेस्टिंग नवंबर से ही हो रही थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हालांकि लंबे ट्वीट के लिए ही कंपनी ने 280 कैरेक्टर की लिमिट दी है लेकिन कई लोगों को इसके बावयूद स्पेस की कमी हो रही थी। बता दें कि ट्विटर ने इस फीचर को थ्रीड नाम दिया है और इसकी टेस्टिंग फिलहाल वेब वर्जन पर हो रही है। जल्द ही इसे एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के लिए जारी किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें