गूगल ने मैप्स के लिए जारी किया इंकॉग्निटो मोड, जानें इसके फायदे

एक लंबे समय के इंतजार के बाद गूगल ने आखिरकार अपने मैप्स एप के लिए इंकॉग्निटो मोड जारी कर दिया है। गूगल ने इससे पहले यूट्यूब और वॉइस असिस्टेंट के लिएइंकॉग्निटो मोड यानी प्राइवेट मोड जारी किए हैं। ऐसे में यूजर्स को पहले के मुकाबले अधिक प्राइवेसी मिलेगी।
इंकॉग्निटो मोड के फायदे
जब भी किसी एप का इस्तेमाल इंकॉग्निटो मोड में करते हैं तो उसकी हिस्ट्री नहीं बनती है और आसानी से कोई आपको ट्रैक नहीं कर सकता। साथ ही आप जो कुछ भी सर्च करते हैं तो उसका डाटा सेल भी नहीं होता है।
इंकॉग्निटो मोड के अलावा गूगल ने वीडियो स्ट्रिमिंग एप यूट्यूब पर ऑटो डिलीट ऑप्शन भी जोड़ा है। इस फीचर के मदद से यूजर्स डाटा डिलीट होने की अवधि सेट कर पाएंगे। सेट की हुई अवधि के बाद डेटा ऑटोमैटिक डिलीट हो जाएगा।
वहीं गूगल जल्द ही वॉयस असिस्टेंट में भी डिलीट करने का फीचर पेश करने वाला है जिसके बाद आप Hey Google, delete the last thing I said to you बोलकर डाटा डिलीट कर पाएंगे।
- BSNL ने 455 दिन बढ़ाई इस पुराने प्री-पेड प्लान की वैधता, आपको होंगे ये फायदे
- iLife की भारत में फिर से हुई वापसी, 20 हजार रुपये से कम में लॉन्च किया लैपटॉप
- Xiaomi Redmi 8 भारत में 9 अक्टूबर को लेगा एंट्री, मार्केट में मचाएगा धमाल, खास फीचर्स से होगा लैस
- Whatsapp पर गूगल की तरह करें सर्च, यह है सेटिंग करने का पूरा प्रोसेस