Gmail में आया शानदार अपडेट, कॉल करने के लिए डायल नहीं करना पड़ेगा नंबर
विज्ञापन

गूगल ने अपने जीमेल में शानदार अपडेट दिया है। यह अपडेट यूजर्स के समय को बचाने में मदद करेगा। नए अपडेट के बाद ई-मेल में दिया गया मोबाइल नंबर, एड्रेस खुद ही लिंक में कंवर्ट हो जाएगा। दूसरे शब्दों में कहें तो अब आपको पहले की तरह ई-मेल में दिख रहे मोबाइल नंबर को फोन में सेव या डायल नहीं करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ेंः सावधान, आपके स्मार्टफोन का बैलेंस चुरा रहा है यह वायरस
कैसे काम करेगा जीमेल का कॉन्टेक्ट-एड्रेस हाइपरलिंक फीचर?
दरअसल अब जिस भी ई-मेल में मोबाइल नंबर, एड्रेस होगा वह खुद ही हाइपर लिंक हो जाएगा। यानी मोबाइल नंबर पर क्लिक करने पर वह सीधे फोन के डायलर ऐप में ओपन होगा और कॉल लग जाएगा। वहीं एड्रेस पर क्लिक करने पर वह ब्राउजर या गूगल मैप्स में खुलेगा। ऐसे में यूजर्स का काफी समय बचेगा। इसके अलावा ई-मेल एड्रेस पर क्लिक करने पर नए मेल को कंपोज करने का ऑप्शन मिलेगा।
विज्ञापन