सावधान, आपके स्मार्टफोन का बैलेंस चुरा रहा है Xafecopy वायरस

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 11 Sep 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
Xafecopy Trojan malware Detected in India thats Steals Money Through Mobile Phones
Xafecopy Trojan

    अगर आप एक स्मार्टफोन यूजर हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। भारत में एक ऐसे मैलवेयर टॉर्जन का पता चला है जो यूजर्स के स्मार्टफोन से पैसे चुरा रहा है। Kaspersky लैब ने इसका खुलासा किया है। लैब ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत में इस समय Xafecopy वायरस से 40 फीसदी स्मार्टफोन प्रभावित हैं।

    Kaspersky लैब की रिपोर्ट में कहा गया है कि Xafecopy नाम का वायरस लोगों के मोबाइल बैलेंस को गायब कर रहा है और उनके अकाउंट डिटेल सेव कर रहा है। Xafecopy टॉर्जन मैलवेयर कुछ मोबाइल ऐप्स के जरिए फोन में पहुंच रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यह वायरस BatteryMaster जैसे ऐप के जरिए फोन में पहुंच रहा है और आपके फोन में संदिग्ध कोडिंग डाल रहा है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः इंस्टाग्राम हुआ हैक, चोरी हुए सेलिब्रिटीज के पर्सनल डाटा

    रिपोर्ट के मुताबिक यह वायरस चुपके से कोई सर्विस आपके नंबर पर शुरू कर देता है और उसके बदले आपके बैलेंस में से पैसे काट लिए जाते हैं। साथ ही यह वायरस captcha सिस्टम को बायपास कर रहा है। इससे मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को इनफॉर्मेशन मिलती है कि सर्विस को मोबाइल यूजर ने ही शुरू किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस वायरस से दुनिया के 47 देशों के 4,800 से ज्यादा यूजर्स प्रभावित हुए है। इनमें से 37.5 फीसदी अटैक को Kaspersky लैब ने ब्लॉक किया है। लैब ने यूजर्स को सलाह देते हुए कहा है कि किसी भी सूरत में प्ले-स्टोर के अलावा कहीं से या फिर थर्ड पार्टी से ऐप डाउनलोड ना करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें