Gaana ने लॉन्च किया शॉर्ट वीडियो एप HotShots, ऐसे करता है काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Jul 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Gaana launches HotShots short video app to fill gap of TikTok, know how to use
gaana HotShots - फोटो : social media

    ऑनलाइन ऑडियो म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Gaana ने भारतीय बाजार में अपना पहला शॉर्ट वीडियो एप HotShots पेश किया है। HotShots एप को टिकटॉक पर प्रतिबंध लगने के बाद बाजार में उतारा गया है। HotShots भी एक तरह का शॉर्ट वीडियो एप है जिसमें वीडियो एडिटिंग से लेकर शेयरिंग जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। बता दें कि गाना का स्वामित्व टाइम्स नेटवर्क के पास है।

    Gaana HotShots पर सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर्स अपनी सक्सेस स्टोरीज शेयर कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी ‘HotShot Challenges’ भी शुरू किया है। इस चैलेंज के तहत यूजर्स म्यूजिक, कॉमेडी और डांस कैटेगरीज में हिस्सा ले सकते हैं।

    विज्ञापन

    टिकटॉक के बैन होने के बाद सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर्स ने अपने यूजर्स से इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करने की अपील की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक टिकटॉक इंफ्यूएंसर्स हजार से 50 हजार रुपये तक की कमाई करते थे जो कि अचानक से बंद हो गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Gaana HotShots से ठीक पहले आज ही इंस्टाग्राम ने रील्स फीचर पेश किया है जो कि एक शॉर्ट वीडियो फीचर है। इंस्टाग्राम Reels फीचर का इस्तेमाल करके यूजर्स 15 सेकेंड के वीडियो शेयर कर सकेंगे। म्यूजिक के लिए उन्हें एप ही लाइब्रेरी भी मिलेगी।

    टिकटॉक की टक्कर में पिछले कुछ महीनों में कई सारे भारतीय एप्स लॉन्च हुए हैं जिनमें रोपोसो, मित्रों, मोज, हाईपाई और चिंगारी जैसे एप्स के नाम शामिल हैं। मित्रों एप ने महज 85 दिनों में 2.5 करोड़ डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर लिया है। यही हाल शेयरचैट के एप मोज का है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें