Mitron एप को महज 85 दिनों में 2.5 करोड़ लोगों ने किया डाउनलोड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Jul 2020 12:59 PM IST
सार
विज्ञापन
Mitron app crosses 25 millions downloads on google play store
mitron app - फोटो : play store

    विस्तार

    देसी शॉर्ट-फॉर्म वीडियो एप, मित्रों (Mitron) ने गूगल स्टोर पर 25+ मिलियन डाउनलोड हासिल किए हैं। मित्रों एप ने यह मुकाम महज 85 दिनों में हासिल किया है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस शॉर्ट-वीडियो मेकिंग एप पर प्रति घंटे 40 मिलियन वीडियो देखे जाते हैं। चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध के बाद मित्रों एप को बड़ी सफलता मिली है।

    इस उपलब्धि पर मित्रों एप के संस्थापक और सीईओ, शिवक अग्रवाल ने कहा, 'मित्रों प्लेटफॉर्म पर प्रति दिन लगभग 10 लाख नए वीडियो देखना अविश्वसनीय रूप से रोमांचक है। लॉकडाउन के दौरान लगभग हर कोई अपने घरों तक सीमित था, जिस वजह से हमारा उद्देश्य एक ऐसा मंच प्रदान करना बन गया, जिसके जरिये लोगों को शॉर्ट वीडियो से मनोरंजन मिल सके या वे खुद के वीडियो भी बना सकें।'

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: चीनी टिक-टॉक की जगह इन मोबाइल एप को करें ट्राई, कमाल के फीचर्स से हैं लैस

    मित्रों एप को दो कंप्यूटर साइंस इंजीनियर, शिवांक अग्रवाल (आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र) और अनीश खंडेलवाल (विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पूर्व छात्र) ने बनाया है। मित्रों एप काफी हद तक टिकटॉक जैसा ही है। मित्रों एप पर पाकिस्तानी कनेक्शन होने का भी आरोप लगा था, हालांकि कंपनी ने इस पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मित्रों एप गूगल प्ले स्टोर पर टॉप फ्री चार्ट में टॉप-10 की लिस्ट में जगह बना ली है, हालांकि इस एप में आपको टिक-टॉक के सभी फीचर्स नहीं मिलेंगे। फिर भी इस एप को प्ले-स्टोर पर 4.7 की रेटिंग्स मिली है। इस एप में कई सारे बग्स भी हैं, लेकिन स्वदेशी होने के कारण यूजर्स इसे सपोर्ट कर रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें