स्मार्टफोन बना लोगों का पर्सनल फिटनेस ट्रेनर, 34 फीसदी भारतीय कर रहे एप का इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 28 Apr 2021 11:58 AM IST
सार

दुनिया में फिटनेस एप का मार्केट 30 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक का हो गया है, जबकि इसमें सालाना 9 फीसदी से अधिक ग्रोथ का अनुमान है।

विज्ञापन
Fitness app market rapidly grow 34 percent Indian are using Fitness app to be fit
Female Fitness app - फोटो : play store

    विस्तार

    पहले फिट रहने के लिए जिम जाते थे, खुले मैदान में सुबह-शाम टहलने के लिए जाया करते थे लेकिन कोरोना काल में लोगों का घर से बाहर निकलना बहुत ही मुश्किल हो गया है। लोगों का फिटनेस मंत्र और जिम और पार्क से सिमटकर स्मार्टफोन में समा गया है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि फिट रहने के लिए 34 फीसदी भारतीय मोबाइल एप का इस्तेमाल कर रहे हैं जो कि दुनिया में किसी भी अन्य देश के मुकाबले बहुत ज्यादा है। सीधे शब्दों में कहें तो स्मार्टफोन अब भारतीयों का पर्सनल फिटनेस ट्रेनर बन गया है।

    फिटनेस के लिए मोबाइल एप का इस्तेमाल करने वालों में भारतीय (34 फीसदी) पहले पायदान पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर ब्रिटेन और अमेरिका चौथे नंबर पर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत का फिटनेस एप मार्केट काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    विज्ञापन

    आउटलुक की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में फिटनेस एप का मार्केट 30 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक का हो गया है, जबकि इसमें सालाना 9 फीसदी से अधिक ग्रोथ का अनुमान है। 2024 तक इसके करीब 40 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    किस देश में कितने लोग करते हैं फिटनेस एप का इस्तेमाल

    1. भारत-1.69 करोड़
    2. ब्रिटेन- 44 लाख
    3. ब्राजील- 1.43 करोड़
    4. अमेरिका- 3.27 करोड़
    5. जर्मनी- 32.86 लाख
    6. इटली- 39.49 लाख
    7. ऑस्ट्रिया- 6.08 लाख
    8. चीन- 90 हजार
    9. स्पेन- 34.68 लाख
    10. फ्रांस- 54.73 लाख
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें