Facebook: अब हर कोई होगा रैपर, इस एप से घर पर ही स्टूडियो की तरह रिकॉर्ड कर सकेंगे रैप सॉन्ग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 27 Feb 2021 02:23 PM IST
Facebook New Feature will help you to become a rapper with BARS App
BARS App - फोटो : amarujala

    फेसबुक ने टिकटॉक को टक्कर देने के लिए एक और प्रयास किया है। कंपनी ने टिकटॉक की टक्कर में अपने नए एप BARS को लॉन्च किया है। BARS App को खासतौर पर रैपर के लिए पेश किया गया है। BARS App को फेसबुक की न्यू प्रोडक्ट एक्सपेरिमेंटेशन (NPE) की आरएंडी टीम ने तैयार किया है। BARS App फिलहाल बीटा टेस्टिंग में हैं, लेकिन जल्द ही इसे सभी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

    BARS app की मदद से यूजर्स एप में मौजूद टूल की मदद से रैप सॉन्ग बना सकेंगे। फेसबुक की NPE टीम का कहना है कि यूजर्स को साधारण रैप सॉन्ग के लिए किसी अन्य एप या टूल की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ BARS एप के जरिए रैप सॉन्ग बनाए जा सकेंगे।

    वैसे तो बाजार में बहुत सारे शॉर्ट वीडियो एप मौजूद हैं लेकिन BARS एप थोड़ा हटके है। इसमें यूजर्स रैप स्टाइल में कंटेंट बना सकेंगे। इसमें प्री-रिकॉर्डेड बिट्स दिए गए हैं जो कि प्रोफेशनल स्टाइल रैप की तरह ही हैं। एप आपको राइमिंग के बारे में भी जानकारी देंगे ताकि आपका सॉन्ग खराब ना हो। इस एप में एक चैलेंज मोड भी है।

    एक बार लिरिक्स पूरा होने के बाद BARS एप को की तरह के ऑडियो और विजुअल फिल्टर सुझाव के तौर पर देगा ताकि आप अपने रैप कंटेंट को और बेहतर बना सकें। एप में क्लिन, ऑटो ट्यून, इमेजनरी फ्रेंड और AM रेडियो जैसे कई मोड्स दिए गए हैं।

    BARS के रैप वीडियो को आप सेव भी कर सकेंगे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीधे तौर पर शेयर भी कर सकेंगे। BARS एप को फिलहाल अमेरिका में एपल के एप स्चोर से डाउनलोड किया जा सकता है, हालांकि बीटा वर्जन में होने के कारण इसे कुछ यूजर्स ही डाउनलोड कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें