Oppo Find X3 सीरीज की कीमत और फीचर्स लॉन्चिंग से पहले लीक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 27 Feb 2021 02:05 PM IST
Oppo Find X3 Series Price Colour Options Online leaked ahead of March 11 launch
Oppo Find X3 series - फोटो : gizmochina

    Oppo Find X3 सीरीज की लॉन्चिंग अगले महीने होने जा रही है, लेकिन इससे पहले फोन के फीचर्स आदि लीक हो गए हैं। नई लीक में दावा किया जा रहा है कि Oppo Find X3 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च होंगे जिनमें Oppo Find X3 Pro, Oppo Find X3 Neo और Oppo Find X3 Lite शामिल हैं। इसके अलावा फोन की यूरोपियन कीमत और कलर के बारे में भी जानकारी सामने आई है।

    अभी तक सामने आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक Oppo Find X3 सीरीज की लॉन्चिंग 11 मार्च को होगी और 31 मार्च से प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएगा। इनमें से Oppo Find X3 Pro इस सीरीज का अबतक का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन होगा। इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिल सकता हैष

    एक भारतीय टिप्स्टर सुधांशु के मुताबिक Oppo Find X3 Pro 5G की कीमत 1,000-1,200 यूरो यानी करीब 89,000 - 1,07,000 रुपये के बीच होगी। इसके अलावा फोन को ब्लैक, ब्लू, ऑरेंज और व्हाइट कलर वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा।

    Oppo Find X3 Neo की कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 700-800 यूरो यानी करीब 62,000-71,000 रुपये के बीच होगी। यह फोन ब्लैक और सिल्वर कलर वेरियंट में लॉन्च होगा।

    तीसरे मॉडल की बात करें Oppo Find X3 Lite 5G की कीमत 400-500 यूरो यानी करीब 35,600-44,600 रुपये के बीच हो सकती है। यह कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की होगी और यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।

    लीक रिपोर्ट में Oppo A सीरीज के दो नए फोन के बारे में जानकारी दी गई है। दावा है कि Oppo A94 5G भी जल्द लॉन्च होगा और इसकी कीमत 300-400 यूरो यानी करीब 26,700-35,000 रुपये के बीच होगी। यह फोन भी ब्लैक और ब्लू कलर में मिलेगा। इसके अलावा Oppo A54 5G को लेकर खबर है कि इसे ब्लैक और पर्पल कलर में लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 200-300 यूरो यानी करीब 17,800-26,700 रुपये होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें