Facebook मैसेंजर हुआ अपडेट, वॉयस-वीडियो कॉलिंग होगी मजेदार

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 22 Feb 2018 02:09 PM IST
Facebook Messenger update Now Lets add more friends in audio and video chats
Facebook Messenger

    Facebook ने अपने मैसेंजर के लिए नया अपडेट जारी किया है। नए अपडेट के बाद फेसबुक मैसेंजर के एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स वीडियो कॉलिंग के दौरान एक साथ कई सारे दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे।

    खास बात यह है कि ऐप अपडेट के बाद आप अगर किसी फ्रेंड से वीडियो कॉल कर रहे हैं और किसी दूसरे दोस्त से भी बात करना चाहते हैं तो उसे भी आप बिना कॉल खत्म किए एक साथ वीडियो और वॉयस कॉलिंग कर सकेंगे। फेसबुक ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी है।

    बता दें कि इससे पहले फेसबुक मैसेंजर में दो अलग-अलग लोगों से बात करने के लिए कॉल का डिस्कनेक्ट करना पड़ता था और फिर से कॉल करना होता था। नए अपडेट के बाद कॉलिंग के दौरान स्क्रीन पर टैप करने पर लोगों को Add करने का आइकन दिखेगा। इसके बाद आप जिसके साथ कॉल करना चाहते हैं उसे ऐड कर सकेंगे। इसके अलावा नए अपडेट में कई सारे इफेक्ट्स और फिल्टर्स भी मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें