Moto Z2 Force की बिक्री भारत में शुरू, 1 रुपये में मिल रहा 5,999 रुपये टर्बो पावर मॉड

मोटोरोला के हाल ही में भारत में लॉन्च हुए नए स्मार्टफोन मोटो जेड2 फोर्स लिमिटेड एडिशन की बिक्री फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है। इस फोन को आईसीआईसीआई के क्रेडिट या डेबिड कार्ड से खरीदने पर 2,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। फोन के सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप, डिस्प्ले पर शैटर शिल्ड और साथ में मिलने वाला टर्बो पावर मॉड है। कंपनी अपने भारतीय यूजर्स को खास तौर पर मोटो जेड2 फोर्स के साथ मोटो टर्बो पावर मॉड सिर्फ 1 रुपये में देगी जिसमें 3490mAh की बैटरी मिलेगी। यानी इस मॉड के साथ आपके फोन की बैटरी की क्षमता 6220 एमएएच हो जाएगी। इस मॉड की कीमत 5,999 रुपये है लेकिन फोन के साथ यह फ्री में मिलेगा।
Moto Z2 Force की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Moto Z2 Force के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में मेटल बॉडी, एंड्रॉयड नूगट 7.1, 5.5 इंच की क्वॉड एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6GB रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें 12 मेगापिक्सल के सोनी के दो IMX386 कैमरे होंगे। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v4.2, NFC, GPS/A-GPS और 2730mAh की बैटरी होगी जो 15W वाले टर्बो चार्जर को सपोर्ट करेगी। इस फोन की कीमत 34,999 रुपये होगी। फोन के साथ 18,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।