सरकार से विवाद के बीच Claude बना अमेरिका का नंबर-1 एप: डाउनलोड में ChatGPT और Gemini को पीछे छोड़ा

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Sun, 01 Mar 2026 03:09 PM IST
सार

अमेरिका में AI को लेकर राजनीतिक टकराव तेज है, लेकिन इसी विवाद के बीच एंथ्रोपिक का क्लाउड एप अचानक एप स्टोर में नंबर-1 बन गया। इसने डाउनलोड के मामले में चैटजीपीटी और गूगल जेमिनी को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
claude top app us anthropic pentagon row trump ai controversy
Claude Ai - फोटो : Claude

    विस्तार

    अमेरिका में Anthropic की AI चैटबॉट एप Claude ने शनिवार देर रात Apple के अमेरिकी फ्री एप चार्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया। एप का डाउनलोड ऐसे समय में बढ़ा है ट्रंप प्रशासन ने संघीय एजेंसियों को कंपनी की एआई तकनीक के इस्तेमाल पर रोक लगाने की पहल की थी।

    दरअसल, मामला तब गर्माया जब एंथ्रोपिक ने अपनी एआई तकनीक को बड़े पैमाने पर घरेलू निगरानी या पूरी तरह स्वायत्त हथियार प्रणालियों में इस्तेमाल की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके बाद कंपनी और अमेरिकी रक्षा प्रतिष्ठान के बीच खुला टकराव सामने आया।

    विज्ञापन

    सरकार और एंथ्रोपिक के बीच बढ़ा तनाव

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर कंपनी की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि एंथ्रोपिक रक्षा विभाग पर अपनी शर्तें थोपने की कोशिश कर रही है। वहीं रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि उन्होंने कंपनी को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सप्लाई-चेन जोखिम घोषित करने का अनुरोध किया है। यदि ऐसा होता है तो अमेरिकी रक्षा ठेकेदार कंपनी के टूल्स का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस पर कंपनी के सीईओ डारियो अमोदेई ने जवाब देते हुए कहा कि रक्षा विभाग को अपने विजन के अनुरूप ठेकेदार चुनने का अधिकार है, लेकिन उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि अधिकारी कंपनी की तकनीक के सैन्य उपयोग में योगदान को ध्यान में रखते हुए दोबारा विचार करेंगे।

    थ्रोपिक का क्लाउड एआई डाउनलोड में बना नंबर-1

    दिलचस्प बात यह है कि इस विवाद ने जनता के बीच क्लाउड एआई की मांग बढ़ा दी है। आंकड़ों के मुताबिक, 30 जनवरी को यह एप डाउनलोड के मामले में 131वें पायदान पर था। हालांकि, फरवरी के अंत तक इसने चैटजीपीटी (दूसरे स्थान) और गूगल जेमिनी (चौथे स्थान) को पीछे छोड़ दिया। कंपनी के मुफ्त यूजर्स की संख्या में जनवरी से 60% की बढ़ोतरी हुई है और रोजाना साइन-अप करने वालों की तादाद तीन गुना बढ़ गई है। कंपनी के अनुसार, इस साल पेड सब्सक्रिप्शन भी दोगुने से ज्यादा हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: बैन के बावजूद अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए इस्तेमाल किया Claude AI, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    AI कंपनियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा

    2021 में OpenAI के पूर्व कर्मचारियों द्वारा स्थापित एंथ्रोपिक ने पिछले एक साल में खासकर कोडिंग और एंटरप्राइज एआई मॉडल सप्लाई के क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई है। दूसरी ओर OpenAI, जिसकी ChatGPT सेवा के 900 मिलियन से अधिक साप्ताहिक यूजर्स बताए जाते हैं, ने हाल ही में एक्सेंचर और कैपजेमिनी जैसी कंसल्टिंग कंपनियों के साथ साझेदारी बढ़ाई है। शुक्रवार रात ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा कि कंपनी ने अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ अपने मॉडल्स की तैनाती को लेकर समझौता किया है।

    हॉलीवुड से भी मिला समर्थन

    इन विवादों के बीच एंथ्रोपिक को हॉलीवुड के भी सपोर्ट मिल रहा है। मशहूर सिंगर केटी पेरी ने सोशल मीडिया पर अपने क्लाउड प्रो सब्सक्रिप्शन का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिससे इस एप को लेकर आम लोगों की दिलचस्पी और ज्यादा बढ़ गई। अब देखना यह है कि ट्रंप प्रशासन की पाबंदियां इस एप की रफ्तार रोक पाती हैं या यह विवाद इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें