शाओमी 17 सीरीज लॉन्च: Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Leica कैमरे के साथ आया दमदार Xiaomi 17 Ultra, जानें डिटेल

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Sun, 01 Mar 2026 10:36 AM IST
सार

स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल मच गई है। प्रीमियम डिजाइन, दमदार प्रोसेसर और प्रोफेशनल कैमरा सेटअप के साथ शाओमी ने अपनी नई 17 सीरीज पेश कर दी है।

विज्ञापन
xiaomi-17-ultra snapdragon 8 elite gen 5 leica camera launch details tech news hindi
Xiaomi 17 Series - फोटो : Mi

    विस्तार

    चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने अपनी नई फ्लैगशिप Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 को वैश्विक बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार अपने कैमरा पार्टनर Leica के साथ साझेदारी में फोन को प्रोफेशनल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है। दोनों स्मार्टफोन भारत में 11 मार्च को लॉन्च किए जाएंगे।

    कितनी है कीमत?

    कीमत की बात करें तो Xiaomi 17 की शुरुआती कीमत 999 यूरो (करीब 1,07,400 रुपये) रखी गई है। वहीं Xiaomi 17 Ultra 1,499 यूरो (लगभग 1,61,100 रुपये) से शुरू होता है। इसके अलावा कंपनी ने Leica Leitzphone Powered by Xiaomi भी पेश किया है, जिसकी कीमत 1,999 यूरो (करीब 2,14,900 रुपये) है। यह सीरीज प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट को ध्यान में रखकर पेश की गई है, जहां कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों ही अहम भूमिका निभाते हैं।

    विज्ञापन
    Xiaomi 17 Ultra
    Xiaomi 17 Ultra - फोटो : Mi

    3nm चिपसेट के साथ हाई-एंड परफॉर्मेंस

    दोनों डिवाइस में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 3 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसका मतलब है कि फोन तेज स्पीड, बेहतर मल्टीटास्किंग और कम पावर खपत के साथ काम करेगा। गेमिंग, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और AI आधारित फीचर्स में यह चिपसेट खास भूमिका निभाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Xiaomi 17 Ultra: प्रोफेशनल ग्रेड कैमरा सिस्टम

    Xiaomi 17 Ultra में 1-इंच का LOFIC मेन सेंसर दिया गया है, जिसे Light Fusion 1050L नाम दिया गया है। इसके साथ 200 मेगापिक्सल का Leica टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो 75–100mm मैकेनिकल ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेंसर क्रॉप तकनीक के जरिए इसे 400mm तक बढ़ाया जा सकता है।

    फोन Dolby Vision और ACES Log फॉर्मेट में 4K 120fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जो मेन और टेलीफोटो दोनों लेंस पर उपलब्ध है। यह फीचर प्रोफेशनल वीडियोग्राफी के लिए अहम माना जा रहा है।

    डिजाइन, बैटरी और डिस्प्ले

    यह स्मार्टफोन 8.29mm पतला है और इसका वजन 218.4 ग्राम है। इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.9-इंच का OLED पैनल है, जो 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। 1–120Hz LTPO रिफ्रेश रेट और DC डिमिंग तकनीक के साथ यह स्क्रीन स्मूथ और आंखों के लिए आरामदायक अनुभव देने का दावा करती है।

    Xiaomi 17: कैमरा और सेल्फी

    स्टैंडर्ड Xiaomi 17 में Light Fusion 950 (1/1.31-इंच) मेन सेंसर दिया गया है। इसके साथ Leica का 60mm फ्लोटिंग टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो पोर्ट्रेट फोटोग्राफी और 10cm मैक्रो शॉट्स में मदद करता है। फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है, जिससे बेहतर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अनुभव की उम्मीद की जा सकती है।

    बैटरी और डिस्प्ले

    यह फोन 8.06mm मोटा है और इसका वजन 191 ग्राम है। इसमें 6,330mAh की बैटरी दी गई है, जो Ultra से भी बड़ी है। चार्जिंग सपोर्ट यहां भी 100W वायर्ड और 50W वायरलेस है।

    Xiaomi 17 में 6.3-इंच OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1–120Hz LTPO रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

    भारत में कब होगा लॉन्च?

    कंपनी ने साफ किया है कि दोनों मॉडल 11 मार्च को भारतीय बाजार में पेश किए जाएंगे। भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है, जहां कैमरा क्वालिटी, बैटरी लाइफ और हाई-एंड परफॉर्मेंस प्रमुख फैक्टर हैं। ऐसे में Xiaomi 17 सीरीज सीधे तौर पर अन्य फ्लैगशिप डिवाइसेज को चुनौती देने की तैयारी में है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें