BSNL BiTV: अब फ्री में देखें 300+ live TV चैनल, दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा ऑफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 28 Dec 2024 12:14 PM IST
सार

आज भी जब सभी निजी कंपनियों ने अपने प्लान 25 फीसदी तक महंगे किए हैं, तब भी BSNL के प्लान सस्ते हैं। अब BSNL ने एक ऐसा ऑफर पेश किया है जिसका मुकाबला निजी कंपनियां किसी भी कीमत पर नहीं कर सकती हैं।

विज्ञापन
BSNL launches BiTV Watch 300 plus live TV channels for free on your smartphone
BSNL BiTV - फोटो : x

    विस्तार

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) एक जन-जन की टेलीकॉम कंपनी है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जब भी कोई आपात स्थिति पैदा होती है तो उस दौरान BSNL ही काम आता है। उन इलाकों में भी BSNL अपनी सेवा देता है, जहां किसी भी कंपनी का नेटवर्क नहीं है। आज भी जब सभी निजी कंपनियों ने अपने प्लान 25 फीसदी तक महंगे किए हैं, तब भी BSNL के प्लान सस्ते हैं। अब BSNL ने एक ऐसा ऑफर पेश किया है जिसका मुकाबला निजी कंपनियां किसी भी कीमत पर नहीं कर सकती हैं। BSNL ने BiTV सर्विस पेश की है। आइए जानते हैं...

    BiTV सेवा को पुडुचेरी में लॉन्च कर दिया गया है और जल्द ही इसे पूरे देश में शुरू किया जाएगा। BSNL ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर घोषणा की है जिसमें कहा गया है कि BiTV यूजर्स के टीवी देखने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। इस सेवा के तहत BSNL सिम का इस्तेमाल करके अपने मोबाइल डिवाइस पर लाइव टीवी चैनल्स के साथ-साथ फिल्में और वेब सीरीज मुफ्त में देख सकते हैं।

    विज्ञापन

    BiTV, BSNL की सात नई सेवाओं में से एक है, जिन्हें इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2024 के दौरान पेश किया गया। इनमें फाइबर-आधारित इंट्रानेट टीवी (IFTV) सेवा पहले ही सुर्खियां बटोर रही है। यह BSNL ब्रॉडबैंड यूजर्स को 500 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स मुफ्त में देखने की सुविधा देती है। वहीं, डायरेक्ट-टू-मोबाइल (D2M) सेवा अब मोबाइल यूजर्स तक इस सुविधा का विस्तार कर रही है, जिससे यह पारंपरिक DTH प्रदाताओं के लिए एक गंभीर चुनौती बन रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें