BGMI unban: प्ले-स्टोर पर 10 महीने बाद वापस आया गेम, इस ट्रिक से ही खेल पाएंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 29 May 2023 09:24 AM IST
सार

BGMI की वापसी भारतीय बाजार में पिछले सप्ताह ही हो गई है लेकिन आज यानी 29 मई से इसका सर्वर लाइव हो गया है यानी आप गूगल प्ले-स्टोर से गेम को डाउनलोड करके खेल सकते हैं, लेकिन यदि आपको ट्रिक पता होगा तभी आप गेम को खेल सकेंगे।

विज्ञापन
BGMI unban Battlegrounds Mobile India working with simple trick servers to go online today
BGMI UNBAN - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) भारतीय बाजार में अब उपलब्ध हो गया है। BGMI का इंतजार भारतीय फैन लंबे समय से कर रहे थे। BGMI को पिछले साल सिक्योरिटी के कारण भारत में बैन कर दिया गया था। BGMI की वापसी भारतीय बाजार में पिछले सप्ताह ही हो गई है लेकिन आज यानी 29 मई से इसका सर्वर लाइव हो गया है यानी आप गूगल प्ले-स्टोर से गेम को डाउनलोड करके खेल सकते हैं, हालांकि अभी तक सर्वर की दिक्कत आ रही है, लेकिन हम आपको एक ट्रिक बताएंगे जिससे आप BGMI को आज आराम से खेल सकेंगे।

    • सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करें।
    • इस बाद फोन का इंटरनेट बंद करें।
    • अब गेम को स्टार्ट करें।
    • इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
    • अब इंटरनेट को ऑन करें।
    • अब सोशल मीडिया अकाउंट से लॉगिन करें।

    इसके बाद सर्वर काम करने लगेगा। यदि आप इंटरनेट बंद किए बिना गेम को खेलने की कोशिश करेंगे तो नहीं खेल पाएंगे। सर्वस कनेक्ट नहीं होगा।

    विज्ञापन

    गेम को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने कहा है कि क्राफ्टोन को यह सुनिश्ति करना होगा कि भारत सरकार के नियमों का उल्लंघन ना हो। BGMI की वापसी के साथ गेम में कई सारे बदलाव भी नजर आएंगे। गेम के साथ समय सीमा होगी कि एक यूजर गेम को कितने घंटे तक गेम खेलेगा। गेम में ब्लड के रंग को भी ग्रीन या ब्लू कलर में बदला जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें