ZOOOK ने भारत में लॉन्च किया 24 वॉट का पार्टी स्पीकर, मिलेगी 4 बैटरी का सपोर्ट

फ्रांस की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ZOOOK ने भारत में अपना नया पार्टी स्पीकर रॉकर ठंडर स्टोन लॉन्च किया है। जूक के इस स्पीकर में 24 वॉट का स्पीकर है। इस स्पीकर में ब्लूटूथ का सपोर्ट दिया है, हालांकि कंपनी ने वर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
इसके अलावा जूक के इस स्पीकर में TWS टेक्नोलॉजी दी गई है यानी आप दो स्पीकर को एक साथ कनेक्ट कर सकेंगे। इस स्पीकर में कैरोके माइक भी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ के अलावा USB और AUX केबल का भी सपोर्ट है। साथ ही इसमें एफएम रिसीवर भी दिया गया है।
स्पीकर का वजन 800 ग्राम है। इसमें आपको वॉल्यूम के लिए मैनुअल बटन दिए गए हैं। स्पीकर में चार लिथियम बैटरी दी गई है जिसे चार्ज किया जा सकेगा, हालांकि जूक ने बैटरी बैकअप को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
ये भी पढ़ेंः Zoook Upbeat Review: कितना दम है 999 रुपये वाले इस स्पोर्ट्स इयरफोन में?
कंपनी का दावा है कि यह स्पीकर शॉक प्रूफ, वाटर प्रूफ और डस्टफ्रूफ है। स्पीकर की कीमत 2,399 रुपये है। इसके साथ बॉक्स में एक कैरोके माइक, एक ऑक्स केबल, एक यूएसबी केबल मिलेगा। स्पीकर की बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हो रही है।