Zini Mobiles ने 3 इंच से भी छोटा फोन किया लॉन्च, छह दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी

तकनीक के इस दौर में लगभग हर एक स्मार्टफोन मेकर कंपनी लेटेस्ट फीचर्स वाले मोबाइल्स उतार रही हैं, जिनमें लोगों को जबरदस्त कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी डिस्प्ले मिल रही हैं। इन सभी फीचर्स की वजह से अब मार्केट में बड़े साइज वाले मोबाइल्स का ट्रेंड सेट हो गया हैं। लेकिन अब लोकप्रिय कंपनी जीनी मोबाइल ने इस ट्रेंड से हटके ग्लोबल लेवल पर अब तक का सबसे छोटा फोन पेश किया है, जिसका नाम Zanco Tiny T2 है। इस फोन में यूजर्स को बेसिक फोन वाले फीचर्स मिलेंगे। वहीं, इस डिवाइस का वजन 31 ग्राम है। तो चलिए जानते हैं Zanco Tiny T2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
कंपनी ने इस फोन के लिए किस्टार्टर कैंपेन शुरू किया है। इस कैंपेन के तहत ग्राहक इस फोन को सिर्फ 79 डॉलर (करीब 5,600 रुपये) में खरीद सकते है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन को जल्द भारत, नेपाल, यूके और जापान के बाजार में उतारेगी।
फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस डिवाइस में 2.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जिसकी चौड़ाई 1.8 इंच है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है, जिसको 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में कुछ ट्रेंडिंग गेम्स का सपोर्ट भी मिलेगा।
कंपनी ने इस फोन के रियर में कैमरा दिया है, जो 0.3 मेगापिक्सल सेंसर और फ्लैश से लैस है। यूजर्स इस कैमरा से शानदार वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। वहीं, दूसरी तरफ यह फोन मनोरंजन के लिए एमपी 3 और एमपी 4 प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कंपनी इस डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिहाज से ब्लूटूथ, 5,000 एमएएच की बैटरी और 3जी कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए हैं।
- Nokia Smart TV को खरीदने का शानदार मौका, मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट
- OnePlus 8 Pro चीन की टेक्नोलॉजी साइट पर हुआ लिस्ट, मिलेगा 12 जीबी रैम का सपोर्ट
- शाओमी के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 12 का टीजर हुआ जारी, जल्द हो सकता है लॉन्च
- ये खास गैजेट दिव्यांगों की जिन्दगी को बनाएंगे आसान, आम लोगों की तरह कर पाएंगे सारे काम