ये खास गैजेट दिव्यांगों की जिन्दगी को बनाएंगे आसान, आम लोगों की तरह कर पाएंगे सारे काम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 12 Jan 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
These special gadgets will make Disabled Person Life Easy Know About It
special gadgets - फोटो : amar ujala

    दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो यानी सीईएस 2020 का समापन हो गया है। इस इवेंट में लगभग हर एक टेक कंपनी ने हिस्सा लिया था और साथ ही कई ऐसे डिवाइसेज भी उतारे थे, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस शो में दिव्यांगों के लिए भी कई सारे गैजेट पेश किए गए थे, जिनमें स्मार्ट ग्लव्स से लेकर रोबोटिक हैंड तक जैसे डिवाइसेज शामिल थे। हालांकि, इन डिवाइसेज को अब तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। उम्मीद की जा रही हैं कि जल्द ही इस सभी डिवाइसेज को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। वहीं, दिव्यांग स्मार्ट ग्लव्स जैसे गैजेट्स के जरिए आम लोगों की तरह वो सभी काम कर पाएंगे, जो वह पहले नहीं कर पाते थे। तो आइए जानते हैं इन डिवाइसेज के बारे में...

    Prosthetic Hand
    Prosthetic Hand - फोटो : Joyce4girls / twitter

    Prosthetic Hand

    टेक कंपनी ब्रेनको ने सीईएस 2020 इस प्रोस्थेटिक हैंड को पेश किया था। यूजर्स दिमाग की तरंगों और मसल को सिग्नल देकर इस डिवाइस को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डिवाइस आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। दिव्यांग इस गैजेट से आम लोगों की तरह पेटिंग से लेकर म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट तक बजा सकेंगे। वहीं, कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से मान्यता प्राप्त हो चुकी है। हालांकि, कंपनी ने अब तक कीमत का खुलासा नहीं किया है।

    Smart Gloves
    Smart Gloves - फोटो : EverydayHealth / twitter

    Smart Gloves

    सीईएस शो के दौरान टेक्नोलॉजी कंपनी नियोफैक्ट ने इस स्मार्ट ग्लोव्स को लॉन्च किया था। यह डिवाइस स्ट्रोक और लकवा के मरीजों के लिए बुहत काम आएगा। इसके अलावा थैरेपिस्ट स्मार्ट ग्लव्स को रिमोट के जरिए उपयोग कर स्ट्रोक के मरीजों को ठीक कर सकते हैं। वहीं, कंपनी ने इस गैजेट की भारत में लॉन्चिंग को लेकर जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें