WhatsApp ने एक साथ लॉन्च किए तीन नए फीचर, अब एक साथ भेज सकेंगे 100 फाइल
WhatsApp ने नए अपडेट के साथ अवतार स्टीकर को भी पेश किया है। अब अवतार को एडिट करने के लिए 36 तरह के स्टीकर्स मिलेंगे। इसके अलावा व्हाट्सएप एक और नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके जारी होने के बाद ऑरिजिनल क्वालिटी में फोटो को भेजा जा सकेगा।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp ने एक साथ तीन नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। WhatsApp के ये सभी फीचर्स एंड्रॉयड यूजर्स के लिए हैं। WhatsApp के नए फीचर्स में डॉक्यूमेंट कैप्शन, बड़ा ग्रुप सब्जेक्ट और डिस्क्रिप्शन शामिल हैं। नए अपडेट के बाद अब आप व्हाट्सएप पर 100 मीडिया फाइल को एक साथ भेज सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले एक बार में सिर्फ 30 फाइल को ही भेज सकते थे।
यदि आप भी इन फीचर्स को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने व्हाट्सएप एप को अपडेट करें। व्हाट्सएप ने इन तीनों फीचर्स को android के लिए जारी किया है लेकिन फिलहाल आईओएस के लिए है। गूगल प्ले-स्टोर पर नई फीचर्स के डिस्क्रिप्शन के साथ WhatsApp को अपडेट कर दिया है। इन फीचर्स को आईओएस यूजर्स के लिए कब जारी किया जाएगा, फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
नए अपडेट के बाद अब जब किसी डॉक्यूमेंट को शेयर करेंगे तो कैप्शन भी लिख सकेंगे। पहले सिर्फ फोटो और वीडियो के साथ कैप्शन का ऑप्शन आता था। पहले छोटे कैप्शन का विकल्प था, लेकिन अब मीडिया फाइल के साथ बड़े कैप्शन भी लिखे जा सकेंगे। कैप्शन में आप शेयर होने वाली फाइल के बारे में पूरी जानकारी दे सकेंगे।
WhatsApp ने नए अपडेट के साथ अवतार स्टीकर को भी पेश किया है। अब अवतार को एडिट करने के लिए 36 तरह के स्टीकर्स मिलेंगे। इसके अलावा व्हाट्सएप एक और नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके जारी होने के बाद ऑरिजिनल क्वालिटी में फोटो को भेजा जा सकेगा यानी व्हाट्सएप पर भेजने के बाद भी फोटो की क्वालिटी खराब नहीं होगी। फिलाहल व्हाट्सएप भेजने से पहले फाइल को कंप्रेस करता है।