Xiaomi नए साल में एमआई वॉच कलर और पोको एफ2 को करेगा लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स

चीन की दिग्गज टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) नए साल के मौके पर एमआई वॉच कलर और पोको एफ 2 को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस जानकारी का जिक्र अपने न्यू ईयर विश करने के लिए किए गए ट्विट में किया है। इस ट्विट में स्मार्ट वॉच के डिजाइन को आसानी से देखा जा सकता है। हालांकि, शाओमी ने अब तक दोनों डिवाइसेज की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। इससे पहले स्मार्ट वॉच और पोको एफ 2 को लेकर कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें फीचर्स की जानकारी मिली थी।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस डिवाइस में 1.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए ग्लास का सपोर्ट भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं यूजर्स को इस डिवाइस में फिटनेस ट्रेकर, हार्ट रेट मॉनिटर और हार्ट बीट मॉनिटर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। वहीं, यह वॉच ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी।
2018 में लॉन्च हुए पोको एफ 1 के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर इस फोन को पेश किया जाएगा। हालांकि, इस फोन की कई रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं, जिनमें स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी के ग्लोबल हेड ने कुछ समय पहले इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 के साथ बाजार में पेश करने की बात कही थी।
- Realme 5i लॉन्च से पहले गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, मिलेगा दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट
- Samsung Galaxy Note 10 Lite की तस्वीरें हुई लीक, मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
- Samsung Galaxy M21 दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ मार्केट में लेगा एंट्री, मिलेगा तीन कैमरे का सपोर्ट
- नए साल का पहला Vivo S1 Pro स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगा डायमंड शेप्ड क्वाड कैमरा का सपोर्ट