Samsung Galaxy M21 दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ मार्केट में लेगा एंट्री, मिलेगा तीन कैमरे का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 01 Jan 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M21 Soon Launched With Two Variants know Expected Price And Specs
Samsung Galaxy M21 - फोटो : @Noticias2Dcom / twitter

    सैमसंग (Samsung) एम सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन एम21 (Samsung Galaxy M21) को लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्चिंग से पहले गैलेक्सी एम21 स्मार्टफोन की कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। मीडीया रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस अगामी स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन की कीमत, लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। आपको बता दें कि सैमसंग ने इससे पहले एम10 और एम20 जैसे डिवाइसेज को उतारा था। तो आइए जानते हैं गैलेक्सी एम21 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कीमत की बात करें तो सैमसंग इस फोन की बजट प्राइस टैग के साथ बाजार में पेश कर सकता है। वहीं, गैलेक्सी एम21 असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन को 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश करेगी। इस फोन को कई साइट पर SM-M215F मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम, एक्सीनॉस 9611 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, यह फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने इस फोन को जनवरी 2019 में लॉन्च किया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में 6.2 इंच की HD+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में सैमसंग का ऑक्टाकोर एक्सिनॉज 7870 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 2 जीबी व 3 जीबी रैम वेरियंट और 16 जीबी व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम10 के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का वाइंड एंगल है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें